Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमसोनभद्र

दुष्कर्म के आरोपी की पिटाई के बाद मौत, तीन लोग हिरासत में

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के एक गांव में भयोहू से दुष्कर्म के मामले में पंचायत के दौरान हुई पिटाई में घायल युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (21) की शादी डेढ़ माह पहले जिले की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ प्रांत के सोनावल थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। विवाहिता अपने ससुराल में रह रही थी। उसका आरोप है कि 13 जुलाई को जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर मायके के लोग भड़क गए।

इस मामले में 15 जुलाई को विवाहिता के मायके में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में मायके वालों ने आरोपी जेठ और उसके घरवालों की जमकर पिटाई की। बाद में किसी तरह बचाकर परिजन उसे अपने घर छत्तीसगढ़ ले गए। गंभीर रूप से घायल जेठ की शुक्रवार की रात मौत हो गई।

होटल में खाना खाने गए युवक की हॉकी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मृतक के छोटे भाई ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना पाकर छत्तीसगढ़ के सोनावल और जिले से बभनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में बभनी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के घर पहुंचकर पूछताछ की गई है। आत्महत्या करने की भी चर्चा है।

पोस्टमार्टम से ही इस बारे में कुछ स्पष्ट होगा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना के आधार पर यहां के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button