Main Sliderमनोरंजन

मिलिंद और अंकिता ने फैमिली प्लांनिग को लेकर कही ये खूबसूरत बात…

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिलिंद सोमन आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। वे अक्सर अपने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर कर लोगों को अचम्भित कर देते हैं। बता दे उन्होंने और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इतना ही नहीं कोरोना महामारी की इस विकट स्तिथी में अंकिता और मिलिंद कपल गोल्स के साथ फिटनेस गोल्स भी देते रहते हैं। इन सभी के बीच हाल ही में अंकिता कोंवर ने अपने फैंस से बात की। उन्होंने Ask Me Anything सेशन के दौरान अपने फैंस को हर सवाल के जवाब दिए। इस दौरान एक शख्स ने अंकिता से उनकी फैमिली प्लानिंग को लेकर भी सवाल किया।

श्रीजीत मुखर्जी और राहुल ने फिल्मकार बुद्धदेब के निधन पर दी श्रद्धांजलि

जिसका अंकिता ने बिना हिचके जवाब भी दिया। एक यूजर ने लिखा- ”आपकी शादी को कई साल हो गए हैं। आप फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या सोच रही हैं?” इस पर अंकिता ने जवाब में लिखा- ”हम प्लान्ड फैमिली है।अब आगे।।।” इसके बाद एक दूसरे यूजर ने अंकिता से पूछा कि ”भारतीय स्टीरियोटाइप है कि अपने से बड़ी उम्र के शख्स से शादी ना करो, इन बातों को आप कैसे मैनेज करती हो?” इस पर अंकिता ने लिखा- ”जो भी सोसायटी में कॉमन नहीं होता लोग अक्सर उसके बारे में बात करना चाहते हैं। ये भारत तक ही सीमित नहीं है। हम इंसानों की ये आदत होती है अनजानी बातों को लेकर अजीब रिएक्ट करने की। एक सर्वाइल स्किल। कभी कभी हम यूटिलिटी और बर्बादी का अंतर करने में असमर्थ रहते हैं। मैंने हमेशा वही किया है जिससे मुझे खुशी मिलती है।”

 

 

Related Articles

Back to top button