उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

अखिलेश यादव ने अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहब को दी श्रद्धाजंलि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती (Ambedkar Jayanti)  पर उनको श्रद्धाजंलि अर्पित की।

अंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की मूर्ति गायब, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम

अखिलेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर शत-शत नमन। नागरिकों को संविधान के माध्यम से समानता का अधिकार एवं समाज में समता का भाव लाने का जो आंदोलन बाबा साहेब ने किया था, उसे आज और अधिक तीव्र किये जाने की जो अपेक्षा है, उसके लिए हम सदैव प्रतिबद्ध एवं सक्रिय रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने सम्पूर्ण मानवता को समस्त प्राणिमात्र के प्रति प्रेम, करुणा और सहिष्णुता का पाठ पढ़ाने वाले एवं सौहार्द का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर समस्त जैन धर्मावलंबियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button