Categorized

कृष्णा ने पिता के साथ शेयर की फोटो, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

नई दिल्ली| जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी ग्लैमरस और फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में कृष्णा ने पिता के साथ अपनी फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

‘दिशा की मौत के बाद सुशांत ने मुझसे हार्ड डिस्क से डेटा डिलीट करने को कहा था’” : सिद्धार्थ पिठानी

दरअसल, कृष्णा श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और पिता जैकी श्रॉफ की तस्वीर का कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज में एक तरफ कृष्णा बिकिनी पहने पूल के पास फोटो शेयर की है। वहीं दूसरी तरफ जैकी श्रॉफ के जवानी के दिनों तस्वीर है और वह भी पूल के पास नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा, जैसे पापा, वैसी बेटी।

कृष्णा श्रॉफ इस समय अपने बॉयफ्रेंड एबन हायम्स के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ये खबर काफी वायरल हुई थी कि कृष्णा और एबन ने शादी कर ली है, लेकिन इस बारे में जब कृष्णा से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, ‘यह मजेदार है। कई आर्टिकल्‍स में बताया गया कि हमने चुपचाप शादी कर ली है। यही नहीं, मेरी मां (आएशा श्रॉफ) ने भी मुझसे पूछा कि क्‍या चल रहा है।’

‘दिशा की मौत के बाद सुशांत ने मुझसे हार्ड डिस्क से डेटा डिलीट करने को कहा था’” : सिद्धार्थ पिठानी

वहीं एक बार जब फैन ने एबन से सोशल मीडिया पर पूछा कि क्या आप दोनों ने शादी कर ली है तो उन्होंने कहा था, ‘अगर हमारी शादी हुई होती तो हम दोनों ने शादी की रिंग पहनी हुई होती। लेकिन हां हम जल्द ही शादी करने वाले हैं।’

Related Articles

Back to top button