Main Sliderअंतर्राष्ट्रीयनई दिल्लीराष्ट्रीय

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की वर्चुअल एजीएम शुरू , एक लाख शेयर धारक होंगे शामिल

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43 वीं एजीएम शुरू हो गई है। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपना भाषण शुरू कर दिया है। कंपनी की यह पहली एजीएम है जो कोरोना के कारण वर्चुअल हो रही है और इसमें देश भर से शेयरधारक भाग ले रहे हैं। 500 स्थानों से शेयरधारकों के भाग लेने की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए कंपनी ने कई लिंक दिए थे जिनके जरिए शेयर धारक सीधे इससे जुड़ सकते हैं।

कंपनी के शेयर में 2.25% का उछाल

बता दें कि एजीएम में ढेर सारी घोषणाओं की उम्मीदों से आज कंपनी का शेयर 2.25 प्रतिशत बढ़कर 1,959 रुपए पर दोपहर तक पहुंच गया। साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 12.50 लाख करोड़ रुपए हो गया। इस एजीएम में उम्मीद है कि मुकेश अंबानी सउदी अरामको को 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने पर कुछ घोषणा कर सकते हैं। इससे 1.6 लाख करो़ड़ रुपए मिलने की संभावना है। यह काफी समय से लंबित है।

इसी तरह वे जियो की लिस्टिंग और इसके आगे वैल्यू क्रिएट करने की भी बात कर सकते हैं। इसके अलावा फ्यूचर समूह में हिस्सेदारी खरीदने और रिटेल तथा अन्य सेक्टर को लेकर वे कुछ जानकारी दे सकते हैं। हर एजीएम में मुकेश अंबानी कुछ न कुछ नई घोषणा करते हैं। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि वे कुछ नई घोषणा कर सकते हैं।

जियो की हिस्सेदारी बेचकर 1.18 लाख करोड़ रुपए जुटाए

हाल के समय में उन्होंने जियो में हिस्सेदारी बेचकर 1.18 लाख करोड़ रुपए जुटाया है। जबकि राइट्स इश्यू से 53 हजार करोड़ रुपए जुटाकर उन्होंने कंपनी को कर्ज मुक्त कर दिया है। इस साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर धारकों ने अच्छा लाभ कमाया है। इसके शेयर ने मार्च से अब तक का दोगुना से ज्यादा रिटर्न दिया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम लाइव देखने के लिए इन लिंक्स पर जाएं…

जियो पर AGM लाइव देखने के लिंक

RIL पर AGM लाइव देखने के लिंक

Related Articles

Back to top button