Main Sliderमनोरंजन

सुष्मिता के लाइव सेशन के दौरान रोहमन शॉल हुए अन कम्फर्टबल

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन अक्सर अपने फैंस संग रूबरू होती हैं। बता दे इंस्टा पर शुक्रवार को सुष्मिता ने फैंस संग बातचीत की। इस लाइव सेशन के दौरान सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, एक्ट्रेस की दोनों बेटियां रेने और अलीषा मौजूद रहे। बता दे इस सेशन के दौरान एक फैन ने सुष्मिता को शादी के लिए प्रपोज किया। जिसका जवाब रोहमन शॉल ने दिया।

क्या हुआ जब बॉयफ्रेंड के सामने सुष्मिता को फैन ने किया प्रपोजलाइव सेशन के दौरान अलीषा, जो कि फैंस के कमेंट्स पढ़ रही थीं, उन्होंने एक फैन का कमेंट पढ़ा। जिसमें लिखा था- क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इससे पहले कि फैन के प्रपोजल पर सुष्मिता कुछ कह पातीं, उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने सामने आकर तुरंत रिएक्ट करते हुए कहा नहीं।

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 3 युवतियों को कराया मुक्त

इसके बाद अलीषा रोहमन को कहती हैं- ये आपके लिए नहीं मॉम के लिए है। जिसका जवाब देते हुए रोहमन कहते हैं- लेकिन मैंने सुष्मिता के हवाले से ही इसका जवाब दिया है। जिसके बाद भी अलीषा इस जिद पर रहती हैं कि सुष्मिता को ही फैन को इसका जवाब देना चाहिए। फिर सुष्मिता कहती हैं- रोहमन ने जल्दी से जवाब दे दिया कि नहीं। इस इंस्टा लाइव वीडियो को शेयर करते हुए सुष्मिता सेना ने कैप्शन में लिखा- आप हमेशा मेरा दिन बना देते हो। लव यू।

 

 

 

Related Articles

Back to top button