Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबाराबंकी

शादी के घर में हो रही थी कथा, गैस रिसाव से दुल्हन सहित 25 लोग झुलसे

बाराबंकी। घर में बरात आने से एक दिन पहले सत्यनारायन कथा के दौरान गैस रिसाव (gas leak) से आग भड़क गई। जिसमें होने वाली दुल्हन सहित करीब 25 लोग झुलस गए। इनमें आधा दर्जन बच्चे हैं। घटना सोमवार रात रामनगर थाना के कस्बा रामनगर में हुई।

कस्बा रामनगर के निवासी अश्वनी कुमार तिवारी उर्फ कल्लू की पुत्री शैव्या का मंगलवार को विवाह है। विवाह से एक दिन पहले सोमवार की रात करीब 8 बजे घर में सत्यनारायण की कथा चल रही थी। इसी दौरान घर में ही रखे रसोई गैस सिलेंडर का पाइप चूल्हे से निकल गया। जब तक लोग समझ पाते तब तक काफी गैस रिसाव (gas leak) हो चुका था।

अचानक मंडप के नीचे कथा के पास जल रहे दीपक से आग लग गई।  लपटें इतनी तेज थी कि मंडप में पूजा-अर्चना करा रहे पुरोहित समेत मंगल गीत गा रही महिलाओं को भी चपेट में ले लिया। इससे चीखपुकार मच गई। तेजी से भड़की आग की चपेट में करीब दो दर्जन लोग आ गए। इस घटना में जिस युवती की शादी थी वह भी झुलस गई।

डंपर और बस की टक्कर में 25 यात्री घायल, सीएम योगी ने लिया दुर्घटना का संज्ञान

इसके अलावा सुनीता (40), कामिनी (25), रामानंद (60),  राधा पाण्डे (45), सरोज (55), पार्वती (45), सुव्या (16), खुशी (13), पंडित परमानंद (50) व करीब आधा दर्जन बच्चों समेत 25 लोग झुलस गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रामनगर सीएचसी पहुंची जहां से अधिकतर को जिला अस्पताल भेज दिया गया। रामनगर के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गैस रिसाव (gas leak) से आग लगने की बात पता चली है।

Related Articles

Back to top button