Main Sliderउत्तर प्रदेशप्रयागराज

डिप्टी CM केशव मौर्य ने समाजसेवी चौधरी चुन्नीलाल को अर्पित की श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को तेज बहादुर सप्रू हॉस्पिटल बेली, प्रयागराज में वरिष्ठ  समाजसेवी, पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. चौधरी चुन्नी लाल  की 22वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उन्हें आत्मिक श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चौधरी चुन्नी लाल संघर्ष एवं सेवा की मिसाल थे। उन्होंने अपना सारा वन दूसरों की सेवा और उनकी समस्याओं का निदान करते हुए समर्पित किया। वह एक सच्चे समाज सेवक और समतामूलक समाज के संवाहक थे।

मौर्य अल्लापुर, प्रयागराज में जय सिंह  के पुत्र के निधन की सूचना पर उनके आवास पहुंचकर परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया।

प्रयागराज में  गौरीश अहूजा  के पत्नी के निधन की सूचना प्राप्त होने पर उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया।

CM योगी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, बोले- पैसों के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज

मौर्य, राम लखन सिंह के निधन की सूचना पर उनके आवास ग्राम मधवामई पहुंचकर परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया तथा समाजसेवी राम सुचित मौर्य के आवास ग्राम राघवापुर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। ईश्वर से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना  की।

Related Articles

Back to top button