BusinessMain Slider

रिजर्व बैंक ने लगातार सातवीं बार रेपो रेट 6.50 फीसदी पर रखा बरकरार

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज प्रमुख ब्याज दरों पर मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले की घोषणा कर दी है। आरबीआई एमपीसी ने ब्याज दरों यानी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे 6.5% पर अपरिवर्तित रखा गया है।

यह वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) में पहली RBI MPC घोषणा है। केंद्रीय बैंक ने पिछली लगातार छह एमपीसी बैठकों में रेपो दर को अपरिवर्तित रखा था। सातवीं बैठक में भी रेपो दर को 6.5 प्रतिशत ही रखा गया है। आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक 3 अप्रैल को शुरू हुई थी।

RBI गवर्नर ने कहा कि खाद्य पदार्थों कीमतों की अनिश्चितता के कारण महंगाई बढ़ने की आशंका है। महंगाई दर में वृद्धि पर आरबीआई सतर्क बनी हुई है।

एमएसएफ रेट को 6.75% पर बरकरार रखा गया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि एमपीसी के छह में पांच सदस्य रेपो रेट को अपरिवर्तित रखने के पक्ष में रहे।

RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, नहीं बढ़ेगी EMI

RBI गवर्नर ने कहा कि FY 25 में जीडीपी ग्रोथ 7% रहने का अनुमान है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मांग मजबूत हो रही है। वहीं निजी खपत भी बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.8% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button