Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबांदा

बिजली के करंट की चपेट में आने से किशोर समेत दो की मौत, लाइनमैन झुलसा

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के विभिन्न इलाकों में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किशोर सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई जबकि लाइनमैन गम्भीर रूप से झुलस गया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को फतेहगंज थाना क्षेत्र के बजरंग पुरवा गांव निवासी 20 वर्षीय रज्जू उर्फ दादू घर के सामने विद्युत पोल के सपोर्ट वायर में करंट प्रवाहित हो रहा था और उसके संपर्क में आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कितपुरा गांव निवासी राजू राजपूत का 15 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया,जहां उसकी भी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नगर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी लाइन मैन बसंत विहार कॉलोनी में बिजली ठीक करते समय झुलस गया । गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button