Main Sliderराजनीति

बंगाल में हिलेगी सत्ता: BJP नेता के दावे से आया भूकंप, डगमगाई ममता सरकार

कोलकाता। बिहार के बाद अब भारतीय जनता पार्टी का अगला मिशन पश्चिम बंगाल है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता सौगत रॉय को लेकर बड़ा दावा किया है। अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि टीएमसी के पांच सांसद किसी भी वक्त पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। खास बात है कि टीएमसी पहले ही ट्रांसपोर्ट मंत्री शुभेंदु अधिकारी को मनाने के प्रयास में जुटी हुई है। विधानसभा चुनाव होने में अभी काफी वक्त है।

पांच सांसद किसी भी वक्त पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पार्टी के बड़े नेता सौगत रॉय कैमरे के सामने टीएमसी नेता होने का दावा कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि टीएमसी एक पांच सांसद किसी भी वक्त पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। सिंह शनिवार को नॉर्थ 24 परगनास जिले के जगदल घाट पर छठ पूजा में पहुंचे थे। उन्होंने कहा ‘मैं बार-बार कह रहा हूं कि पांच टीएमसी सांसद किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं और बीजेपी (BJP) में शामिल हो सकते हैं।’

Bikru Case : कानपुर के बिकरु कांड में 37 पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

ममता बनर्जी, भतीजे अभिषेक बनर्जी को कुर्सी पर बैठाना चाहती हैं

ट्रांसपोर्ट मंत्री शुभेंदु अंधिकारी के बागी होने के सवाल पर सांसद अर्जुन सिंह ने ममता सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा ‘शुभेंदु अधिकारी बड़े नेता हैं। ममता बनर्जी आज लीडर बनी हैं, क्योंकि अधिकारी और कुछ अन्य लोगों ने संघर्ष किया है और पार्टी के लिए अपना खून दिया है।’ उन्होंने कहा ‘ममता अब बीते समय को नजरअंदाज कर रहीं हैं और अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को कुर्सी पर बैठाना चाहती हैं।’ सिंह ने कहा ‘कोई भी बड़ा नेता इसे स्वीकार नहीं करेगा। ‘

तृणमूल कांग्रेस छोड़ देना चाहिए

अर्जुन सिंह ने कहा कि ‘शुभेंदु अधिकारी के बेइज्जत किया गया है और उन्हें तृणमूल कांग्रेस छोड़ देना चाहिए। उनके करीबियों को झूठे मामलों में फंसाया गया और कई बार परेशान किया है, लेकिन एक लीडर रुकता नहीं है। ‘ उन्होंने कहा ‘अधिकारी बड़े नेता हैं और उनका बीजेपी में हमेशा स्वागत है।’

Related Articles

Back to top button