Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमप्रतापगढ़

पुलिस ने दबोचे छह शातिर चोर, कब्जे से बरामद हुए चोरी के वाहन

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के मान्धाता इलाके से पुलिस ने आज चोरी व लटपाट करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे चाेरी के वाहन आदि बरामद किए।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मान्धाता पुलिस ने सूचना के आधार पर बहरिया तिराहा के पास चेकिंग के दौरान छह बदमाशों महेन्द्र उर्फ नन्चू , रवि, संदीप कुमार, अमन उर्फ आशुतोष, इन्दल कुमार और राहुल को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे व निशादेही पर चोरी की 08 मोटर साइकिल, लूट के 05 मोबाइल फोन के अलावा दो तमंचे और कारतूस बरामद किए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो आस-पास के क्षेत्रों से मोटर साइकिल, मोबाइल फोन आदि चोरी व लूट कर ग्राहक मिलने पर बेच देते है। गिरफ्तार सभी आरोपी प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं। उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button