Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिहाथरस

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हाथरस गैंगरेप मामला, CBI जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीया युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत का मामला बुधवार को शीर्ष अदालत पहुंच गया।

इस घटना की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) या विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने के निर्देश देने की मांग उच्चतम न्यायालय से की गयी है। दिल्ली निवासी सत्यमा दुबे, विकास ठाकरे, रुद्र प्रताप यादव और सौरभ यादव ने यह जनहित याचिका दाखिल की है।

CM योगी ने हाथरस के पीड़ित परिवार से की बात, 25 लाख की मदद का किया ऐलान

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश में मामले की जांच और ट्रायल निष्पक्ष नहीं हो पाएगी, इसलिए इसे उत्तर प्रदेश से दिल्ली स्थानांतरित करने का निर्देश दिया जाये।

बाबरी ढांचा विध्वंस पर सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के प्रतिकूल : सुरजेवाला

साथ ही इसकी सीबीआई या उच्चतम न्यायालय अथवा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व वाली एसआईटी से करायी जाये।

Related Articles

Back to top button