Main Sliderक्राइमनई दिल्लीबिहारमनोरंजनमहाराष्ट्रराजनीति

सुशांत केस का बिहार चुनाव से नहीं, इसका न्याय से है रिश्ता : नीतीश कुमार

 

पटना। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सुशांत मामले में बिहार में कानून के मुताबिक काम हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने संविधान का पालन किया है।

विकास दुबे मुठभेड़ मामले में जस्टिस चौहान को आयोग से हटाने संबंधी अर्जी की खारिज

नीतीश कुमार ने कहा कि ये बिल्कुल ठीक है, जो कानूनी रूप है। वही अख्तियार किया गया है। उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट आदेशानुसार ऐसा पता चल रहा है कि यह साफ हो गया है। ये बिल्कुल न्याय संगत था और कानून के मुताबिक किया गया है। उन्होंने कहा कि ये कोई हम लोगों की जीत नहीं है, यह न्यायसंगत बात है। केस का बिहार चुनाव से कोई रिश्ता नहीं है, इसका न्याय से रिश्ता है।

आखिर क्यों सुशांत के निधन से कुछ दिन पहले छोड़कर गई थीं रिया, बताई ये वजह

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई से पहले ही बिहार सरकार ने केस सीबीआई को सौंपने की सिफारिश कर दी थी। इसे केंद्र सरकार ने मान लिया था।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। कोर्ट ने सीबीआई जांच को सही ठहराया है। फैसला सुनाते वक्त कोर्ट ने यह भी कहा कि बिहार पुलिस की एफआईआर सही है। महाराष्ट्र सरकार को आदेश का पालन करना होगा।

14 जून को फंदे से लटके पाए गए थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके पाए गए थे। इसके बाद मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई है। सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। इस एफआईआर को ही रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

Related Articles

Back to top button