Main Sliderखेल

MI के खिलाफ जीत के बाद पंत बोले, मैच कैसे जीतना है मुझे इसका मन्त्र मिल गया

आईपीएल 2021 का आगाज हो चुका है। कल मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2021 का 13वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम मात्र 137 रन ही बना पाई।

जिसके बाद इस मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट के अंतर से जीत लिया। पिछले चार मुकाबलों में ये  टीम की तीसरी जीत थी। इस जीत के साथ ही दिल्ली के 6 अंक हो गए हैं और ये टीम अंक तालिका में भी दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

सुबह उठकर करें यह काम…ज़िंदगी भर रहेंगे खुश

दिल्ली की टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के बाद इस टीम के कप्तान रिषभ पंत ने कहा कि, जब हमने खेल शुरू किया तो हम दवाब में थे, लेकिन अमित मिश्रा ने हमें गेम में वापसी दिलाई। दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार काम किया और मुंबई जैसी टीम को हम 136 रन पर रोकने में सफल रहे।

बालो को सिल्की और स्मूथ बनाने के लिए लगाए गुलाब जल, जाने तरीका

इतना ही नहीं रिषभ पंत ने दिल्ली के लिए खेल रहे ऑलराउंडर ललित यादव की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, वो एक शानदार भारतीय क्रिकेटर हैं और हम उन्हें और ग्रूम करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मैच में ललित यादव ने नाबाद 22 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई साथ ही साथ एक विकेट भी लिया। रिषभ पंत ने कहा कि, वो इसी तरह से खेल के लिए जाने जाते हैं। वहीं पंत ने साफ तौर पर कहा कि, इस मैच में हमने सीखा कि, अगर आप विकेट बचाकर रखते हैं तो किसी भी टारगेट को चेज कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button