Main SliderTech/Gadgets

दुनिया का सबसे पहला Retail Store खोल Google बना नंबर वन

Google ने दुनिया का सबसे पहला Retail Store खोला है। ये स्टोर कई मायनों में खास है। बता दें कि गूगल ने यह स्टोर न्यूयॉर्क में खोला है। गूगल अपने इस स्टोर में अपने हार्डवेयर प्रोडक्ट्स बेचेगी। गूगल का यह स्टोर न्यूयॉर्क सिटी के Chelsea एरिया में है। यहां ग्राहक (customer) गूगल निर्मित हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की खरीदारी कर सकते हैं। इस दुकान पर पिक्सल फोन, WearOS, Nest और Fitbit जैसी डिवाइस मिलेंगे। साथ ही जानकारी दे दें कि गूगल का यह स्टोर 5000 स्क्वॉयर फुट में फैला हुआ है। जिस लोकेशन पर यह रिटेल स्टोर खुला है पहले वहां पोस्ट ऑफिस का दफ्तर और स्टारबक्स कैफेटेरिया था।

Samsung ने भारत में लॉन्च किये अपने दो नए टैबलेट, कीमत भी है बेहद कम

साथ ही इस स्टोर को काफी हाइटेक और शानदार बनाया गया है। कस्टमर्स के लिए वहां गेमिंग एरिया बनाया गया है। होम थियेटर टेस्टिंग के लिए साउंडप्रूफ कमरे भी बनाए गए हैं। अगर कोई ग्राहक गूगल का पिक्सल फोन इस्तेमाल करता है और उसमें कुछ खराबी आती है तो वह भी रिटेल स्टोर पहुंच कर इसे ठीक करा सकता है।

 

 

Related Articles

Back to top button