Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमशाहजहांपुर

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, पति घायल

शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र में जमुका तिराहे पर शुक्रवार अपराह्न एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला व उसका पांच वर्ष के बच्चे की कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया।

थाना कांट क्षेत्र के गांव हसनपुर रसकूपा निवासी प्रमोद ने बताया कि उनके भाई राजकुमार (35) की सुसराल की जनपद लखीमपुर के थाना मैगलगंज के गांव रहजनियां में है। शुक्रवार को राजकुमार अपनी पत्नी मंजू देवी (34) व पांच वर्ष के बालक गोलू के साथ बाइक से रहजनियां गांव से वापस अपने गांव हसनपुर रसकूपा लौट रहे थे।

जमुका तिराहे के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। ट्रक के नीचे आ जाने से मंजू देवी व गोलू की मौत हो गई। जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं,पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि हादसे में मां बेटे की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button