Main Sliderनई दिल्लीराष्ट्रीय

‘मोदी जी SIT के सामने नाटक नहीं करते थे’, अमित शाह ने बोला राहुल गांधी पर हमला

नई दिल्ली। वर्ष 2002 के गुजरात दंगे के (Gujrat Riots) मामले में नरेंद्र मोदी को मिली क्लीन चिट के खिलाफ याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज करने के बाद भाजपा विरोधियों के खिलाफ हमलावर हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुजरात दंगों (Gujrat Riots) के लिए मोदी पर आरोप लगाने वालों से माफी मांगने की मांग करते हुए नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की जांच का सामना कर रहे राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

राहुल गांधी का नाम लिए बिना शाह (Amit Shah) ने कहा,  ‘मोदी जी SIT के सामने नाटक करते हुए नहीं गए थे कि मेरे समर्थन में  गांव-गांव से आओ, विधायकों को बुला लो, सांसदों को बुला लो, पूर्व सांसद को बुला लो।’ एक अन्य मामले में अपनी भी गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए गृह मंत्री (Amit Shah) ने कहा, ‘हमने न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग किया। एसआईटी ने हमसे जांच में सहयोग मांगा औऱ हमने किया। कोई भी व्यक्ति न्याय की परिधि से बाहर नहीं है।’

गौरतलब है कि गुजरात दंगे (Gujrat Riots) की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित SIT के सामने तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पेश होना पड़ा था और उन्हें क्लीन चिट मिली थी। शुक्रावर को सुप्रीम कोर्ट ने नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने वाली SIT रिपोर्ट के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका जाकिया जाफरी की ओर से दाखिल की गई थी।

नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ की थी। 13 जून से शुरू हुई पूछताछ के साथ ही दिल्ली समेत देश के कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया था।

भाजपा ने नहीं किया मोदी के लिए आंदोलन

साक्षात्कार के दौरान भाजपा की प्रतिक्रिया को लेकर भी सवाल किया गया तो शाह ने कहा, ‘हम मानते थे कम हमें न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है, SIT काम कर रही है। अगर SIT चाहती है कि मुख्यमंत्री जी से सवाल पूछना, तो मुख्यमंत्री खुद कहते हैं कि मैं सहयोग करने के लिए तैयार हूं, तो किस चीज का आंदोलन करना है। हमारे यहां कोई भी व्यक्ति न्याय की परिधि से बाहर नहीं है।’

‘शकुनियों’ के ‘लाक्षागृह’ से ‘सत्य’ सकुशल बाहर आया: सीएम योगी

माफी की मांग

गृहमंत्री (Amit Shah) ने बताया कि उस दौरान मेरी’ गिरफ्तारी पर भी धरने नहीं हुए थे। शीर्ष अदालत की तरफ से फैसला आने के बाद शाह ने कहा कि इससे भाजपा पर लगा धब्बा धुल गया है। अमित शाह ने आगे कहा कि मोदी को नानवती आयोग ने भी क्लीनचीट दी थी। साथ ही उन्होंने मोदी पर आरोप लगाने वालों से माफी की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘किसके शासनकाल में दंगे नहीं हुए हैं। जिन-जिन राज्यों में आज भाजपा सरकार है, वहां अन्य पार्टियों की सरकारें भी रही हैं। आप लोग आंकड़ों को निकाल कर देख लीजिए कि किसके शासनकाल में दंगे कम हुए हैं।’

Related Articles

Back to top button