Main Sliderगुजरात

अब सीधे रेल मार्ग से जुड़ेगा स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी, पहुंचने में होगी आसानी

केवड़िया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी को देखने गुजरात के नर्मदा ज़िले के केवड़िया आने वाले पर्यटकों को ट्रेन यात्रा की सीधी सुविधा देने के लिए यहां नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का 17 जनवरी को उद्घाटन करेंगे। स्टेशन के उद्घाटन के बाद वहां से 8 रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना भी किया जाएगा। इनमे केवड़िया को मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, वाराणसी, अहमदाबाद और वडोदरा आदि से सीधे जोड़ने वाली ट्रेन शामिल होंगी।

ट्वीटर व फेसबुक के बाद अब ट्रम्प का यूट्यूब एकाउन्ट भी अस्थाई रूप से निलंबित

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरदार पटेल की 182 मीटर ऊँची प्रतिमा से मात्र क़रीब 5 कम दूरी पर स्थित इस पर्यावरण अनुकूल स्टेशन के निर्माण के लिए लिंक लाइन बिछाने में क़रीब 700 करोड़ रुपए का व्यय किया गया है। स्टेशन भवन को सौर ऊर्जा संचालन के अनुरूप बनाया गया है। पहले यह इलाक़ा रेल सम्पर्क से रहित था। ज्ञातव्य है कि अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ़्रंट से यहां के लिए श्री मोदी ने गत 31 अक्टूबर को ही पानी से उड़ान भरने वाले 15 सीट वाले विमान की सी प्लेन सेवा की भी शुरुआत की थी।

Related Articles

Back to top button