Main Sliderशिक्षा

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा की डेट जारी, ऐसे होगा एग्जाम पैटर्न

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा (UP Police Computer Operator Exam) 2025 की डेट घोषित कर दी है। जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार यूपी पुलिस एसआई कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर को किया जाएगा। वहीं यूपी पुलिस एएसआई (क्लर्क/लेखा) और एसआई (गोपनीय) पदों के लिए एग्जाम 2 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

इस परीक्षा के जरिए कुल 930 पदों को भरा जाना है। यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा (UP Police Computer Operator Exam) लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ आदि प्रमुख जिलों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड

भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा तारीख से 7 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 3 दिन पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद रजिस्टर्ड कैंडिडेट एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर हाॅल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

– भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वबेसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिए कंप्यूटर ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
– अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
– हाॅल टिकट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

क्या है परीक्षा पैटर्न?

लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता, तर्क क्षमता और कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। एग्जाम में 125 नंबरों के कुल 160 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में सफल कैंडिडेट आगे की चयन प्रक्रिया कंप्यूटर टेस्ट, मेडिकल परीक्षा और डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि एग्जाम सेंटर पर उन्हें एडमिट कार्ड के साथ एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे की आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड भी लेकर अनिवार्य रूप से जाना होगा। परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर भर्ती बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button