Main Sliderउत्तर प्रदेशमेरठराजनीति

केन्द्र सरकार जिद पर अड़ी है तो किसान भी अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे : टिकैत

मेरठ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रस्तावित तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसान अंदोलन को समाप्त करने की किसी भी प्रकार की संभावना को खारिज करते हुये रविवार को कहा कि अगर केन्द्र सरकार जिद पर अड़ी है तो किसान भी अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, ‘कृषि कानूनों के विरोध में दिवाली ही नहीं होली भी सड़कों पर मनायेंगे।’

टिकैत यहां स्थित पश्चिमी यूपी टोल प्लाजा के पास एक अस्पताल में भर्ती किसान यूनियन के एक पदाधिकारी की कुशलक्षेम लेने आये थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुये कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के लाभ के लिये काम कर रही है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का विरोध, कार पर फेंके गए अंडे

टिकैत ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों पर अगर सरकार जिद्दी है तो किसान भी अपनी जिद से पीछे नहीं हट सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की अगर जरा भी चिंता होती तो अब तक यह कानून वापस ले लिये गये होते।

उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को अपना घर बार छोड़कर सड़कों पर 11 महीने से अधिक बीत चुके हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है। उन्होंने कहा कि अब तो किसानों ने दिवाली ही नहीं होली भी सड़कों पर ही मनाने की मन में ठान ली है।

Related Articles

Back to top button