Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीयहरयाणा

​हरियाणा उपचुनाव: सातवें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी योगेश्वर दत्त पर कांग्रेस की बड़ी बढ़त

हरियाणा। ​हरियाणा विधानसभा की बरोदा सीट पर  हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं पहलवान और भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त दूसरे स्थान पर हैं। राजकुमार सैनी इनेलो प्रत्याशी से अधिक मत जुटाकर तीसरे स्थान पर हैं।

सातवें राउंड की मतगणना में भी कांग्रेस की बढ़त
  • कांग्रेस            20834
  • भाजपा           15617
  • इनेलो              729
  • राजकुमार सैनी  2369

बरोदा में तीनों पार्टियों के बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है और इस चुनाव परिणाम से भाजपा से लेकर कांग्रेस व इनेलो तक के नेताओं का कद भी तय होगा। हुड्डा के गढ़ बरोदा में भाजपा पहली बार जीत दर्ज करती है तो सीएम समेत कई नेताओं का रुतबा बढ़ जाएगा और सोनीपत को प्रदेश सरकार में हिस्सेदारी भी मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

कंगना रनौत और रंगोली चंदेल ने फिर टाली मुंबई पुलिस के आगे पेशी

वहीं कांग्रेस की जीत होने पर हुड्डा पिता-पुत्र की साख बची रहेगी। इस तरह से हर किसी के लिए चुनाव परिणाम काफी अहम है, जो मंगलवार दोपहर तक आने की उम्मीद है।

बरोदा हलका जहां पहले इनेलो का गढ़ होता था, वहीं वर्ष 2009 से लगातार कांग्रेस ने कब्जा जमाया हुआ है। बरोदा को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ माना जाता है और बरोदा से अभी तक कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा विधायक थे।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खिताबी जंग से पहले रोहित शर्मा ने कही ये बात

श्रीकृष्ण हुड्डा का बीमारी के कारण निधन होने से वहां उपचुनाव कराया गया। इस बार बरोदा सीट केवल हार-जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि इस पर भाजपा, कांग्रेस, इनेलो के बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी है।

Related Articles

Back to top button