Main Sliderअयोध्याउत्तर प्रदेशधर्मराजनीतिराष्ट्रीय

Live : संघ प्रमुख बोले- सदियों की आस पूरी होने से देश में आनंद का माहौल

अयोध्या। आखिरकार देश में वह क्षण आ ही गया, जिसका तकरीबन पांच सौ सालों से रामभक्तों को इंतजार था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार दोपहर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी।

संघ प्रमुख ने कहा कि पुरुषार्थ का भाव हमारे रग-रग में है। भगवान राम का उदाहरण है। सब राम के हैं और सबमें राम हैं। यह सभी भारतवासियों के लिए है। कोई अपवाद नहीं।

मोहन भागवत ने कहा कि इस भव्य कार्य के लिए, प्रभु श्री राम जिस धर्म के लिए जाने जाते हैं, जो दुनिया को सुख-शांति का संदेश देता है, उसके लिए हमें अपने मन को भी अयोध्या बनाना है। हमें हमारे मन को मंदिर बनाना होगा।

LIVE : सीएम योगी बोले-आज का दिन ऐतिहासिक, 5 शताब्दी का संकल्प पूरा

राम मंदिर की नींव रखे जाने के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर के निर्माण से सदियों की आस पूरी होने से लोगों में आनंद का माहौल है।

इस दौरान, पीएम के साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button