Main Sliderक्राइमनई दिल्लीमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर बिहार के डीजीपी बोले- सुशांत को न्याय मिलने की दिशा में पहला कदम

पटना। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी से यह पूरी तरह से उजागर हुआ है कि उसका ड्रग पेडलर के साथ संबंध था। इसीलिए उसे गिरफ्तार किया गया है।

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति बोलीं- भगवान हमारे साथ है

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि सुशांत को न्याय मिलने की दिशा में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पहला कदम है।  इसके अलावा डीजीपी ने सुशांत केस की जांच कर रही सीबीआई पर भी भरोसा जताया है। डीजीपी ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती का चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। रिया और ड्रग पेडलर्स के बीच रिश्तों की सच्चाई सामने आने के बाद ही एनसीबी ने उनको गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने आगे कहा कि सुशांत केस को लेकर तीन एजेंसियां ​​मामले की जांच कर रही हैं। एनसीबी को जब सबूत मिल गया तो उन्होंने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। ईडी और सीबीआई अभी भी जांच कर रहे हैं, निष्कर्ष आएंगे। मुझे लगता है कि सुशांत को अब न्याय मिलेगा।

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया। श्वेता ने अपने ट्वीट में लिखा- ईश्वर हमारे साथ है। बता दें, सुशांत का परिवार लंबे समय से रिया की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था।

ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब थोड़ी देर में उन्हें मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा। उसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी।

Related Articles

Back to top button