Main Sliderखेलनई दिल्लीराष्ट्रीय

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को मिलेगी राहत, यूएई रवाना होंगे हरभजन सिंह

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग के सभी संस्करणों में अपने खेल से बेहतर प्रदर्शन करने वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स इस बार काफी मुश्किल में दिख रही है। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम अभी यूएई में क्वारंटीन में ही है। निजी कारणों से टीम के बेहतरीन खिलाड़ी सुरेश रैना को वापस भारत आना पड़ा है।

पाकिस्तान में कोविड-19 का कहर जारी, अब तक कुल 2,95,636 संक्रमित हुए

इसी के साथ ही हाल में सामने आई खबरों से पता जला है कि चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के 2 खिलाड़ियों समेत 13 लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं अब चेन्‍नई सुपर किंग्‍स टीम के लिए एक राहत की बात सामने आ रही है।

खबर आ रही है कि स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह यूएई में टीम का हिस्सा हो सकते हैं। दरअसल निजी कारणों के चलते हरभजन सिंह टीम के साथ यूएई रवाना नहीं हो पाए थे। अब टीम की मुश्किल घड़ी में उन्होंने जाने का मन बना लिया है। खबर आ रही है कि हरभजन सिंह मंगलवार को यूएई के लिए रवाना हो सकते हैं।

कंगना रनौत बोलीं- माफिया से ज्यादा उन्हें मुंबई पुलिस का है डर

हालांकि भारत से उड़ान भरने से पहले हरभजन को दो कोरोना टेस्ट कराने होंगे। जिनके निगेटिव आने के बाद ही उन्हें यूएई के लिए रवाना होने दिया जाएगा। इसके बाद यूएई पहुंच कर वह सीधे टीम से नहीं जुड़ पाएंगे।

फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तानी विदेश मंत्री से बोले, हम किसी के हाथों की कठपुतली नहीं हैं

टीम का हिस्सा होने से पहले उन्हें यूएई में भी कोरोना टेस्ट और 7 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा। जिसके बाद कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद ही वह टीम से जुड़ पाएंगे।

हाल ही में टीम के गेंदबाज दीपक चाहर और बल्‍लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद से पूरी टीम को आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं यूएई पहुंच चुकी IPL की बाकी टीमों का क्वारंटीन समय पूरा होने के बाद उन्होंने नेट पर प्रेक्टिस भी शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button