Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमसंभल

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, 25 बाइकें बरामद

उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बहजोई क्षेत्र में पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 25 मोटरसाइकिलें बरामद की।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम ने कस्बा पवांसा के बिजली घर मोड़ पर दाे वाहन चोरों को धर दबोचा और उनके कब्जे से चोरी की 25 बाइकें बरामद की हैं। बरामद बाइकों में से 17 विभिन्न जिलों के मुकदमों से संबंधित ट्रेस हो गयी हैं।

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

उन्होने बताया कि पकड़े गये वाहन चोरों ने अपने नाम राजेश और रफाईस बताये हैं जबकि फरार बदमाशों के नाम राजेश व रिजवान हैं।

पकड़े गये वाहन चोर व इनके साथी काफी दिनों से एनसीआर, नोएडा, दिल्ली व गाजियाबाद एवं आसपास के जिलों के भीड़भाड़ बाले स्थानों माॅल, बैंक एवं अस्पताल आदि से बाइकें चोरी करके ग्राहक की मांग के अनुसार पांच से पन्द्रह हजार रूपयों में बेच देते हैं। आज भी बाइक को बेचने के लिए संभल जा रहे थे तभी रास्ते में पकड़े गये।

Related Articles

Back to top button