खेल

IPL: धोनी की कप्तानी में चार बार चैंपियन बन चुकी चेन्नई सुपर किंग्स

नई दिल्ली। (IPL 2022)के 15वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता के बीच खेला जाएगा। इस सीजन की तैयारी के लिए चेन्नई के खिलाड़ी सूरत में इकट्ठा हुए हैं। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Captain Mahendra Singh Dhoni) ने सोमवार को जमकर प्रैक्टिस की। 40 साल के धोनी ने अभ्यास के दौरान गेंदबाजों को लंबे-लंबे शॉट्स लगाए। साथ ही अपने साथी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलते हुए भी नजर आए। (CSK) ने इसका वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है।

IPL 2022 का शेड्यूल जारी मुंबई में CSK-KKR के बीच खेला जाएगा पहला मैच

चेन्नई ने IPL ऑक्शन में से पहले रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली और ऋतुराज गायकवाड को रिटेन किया था। वहीं, ऑक्शन में उन्होंने दीपक चाहर को 14 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें चोट लग गई थी।

ऐसे में दीपक चाहर 2022 सीजन के एक बड़े हिस्से को मिस कर सकते हैं। अभी तक चेन्नई ने चाहर के बदले किसी खिलाड़ी को साइन नहीं किया है। इसके अलावा चेन्नई ने ऑक्शन में अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो और रॉबिन उथप्पा को भी खरीदा था, जो पहले से टीम का हिस्सा थे।

IPL: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, इस दिग्गज खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ

अंबाती रायडू भी सूरत में अभ्यास करते नजर आए। चेन्नई की टीम ने इस खिलाड़ी को 6 करोड़ 75 लाख में खरीदा है। चेन्नई की टीम चार बार IPL का खिताब जीत चुकी है। पिछले सीजन धोनी की ही कप्तानी में टीम को जीत मिली थी।

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Articles

Back to top button