उत्तर प्रदेशक्राइममथुरा

कार अनियंत्रित होकर पलटी, हरियाणा के युवक की मौत

मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार शाम आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बठैनगेट फ्लाई ओवर के नीचे कार अनियंत्रित (car overturned) होकर पलट गई। उसमें सवार हरियाणा के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, पांच अन्य घायल हो गए।

शुक्रवार शाम पांच बजे हरियाणा के नुहूं जनपद के गांव उजीना निवासी 21 वर्षीय आकाश अपने साथी अरुण, शिवा, ऊधम, केशव, टीकम के साथ गांव औधूता, मथुरा शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे।

कार को आकाश चला रहा था। बठैनगेट फ्लाई ओवर से नीचे उतरते समय कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

मौके पर पहुंचे राहगीरों ने कार को सीधा कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार को बृज नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

वहां चिकित्सकों ने कार सवार आकाश को मृत घोषित कर दिया। कार सवार टीकम, केशव की हालत चिंताजनक बताई जा रही। अरुण, शिवा को मामूली चोट आयी है। प्रभारी निरीक्षक एसके तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button