• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोस्टमॉर्टम हाउस में लाशों के बीच गंदा काम, आरोपी हिरासत में

Writer D by Writer D
22/08/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
postmortem house
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना के बाद अस्पतालों की सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच नोएडा से  एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां सेक्टर 94 स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस (Postmortem House) में एक कर्मचारी महिला के साथ संबंध बनाता दिखा। इस दौरान उसका दूसरा साथी वीडियो बनाता रहा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं सफाई कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए 2 मिनट 21 सेकेंड के वीडियो में एक शख्स पोस्टमॉर्टम हाउस (Postmortem House)  के डीप फ्रीजर वाले रूम में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स भी यह कहता सुना जा सकता है कि अब उसका नंबर है। इस कमरे में लाशों को डीप फ्रीजर में रखा जाता है।

इस पोस्टमार्टम हाउस (Postmortem House)  में कोई भी महिला कर्मचारी तैनात नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि महिला को बाहर से लाया गया था। ऐसे में यह भी सवाल उठता है कि किसी बाहरी शख्स को यहां एंट्री कैसे मिली। कानूनी जरूरतों के मुताबिक सुरक्षित रखे गए शवों के साथ छेड़छाड़ भी हो सकती है। अभी यह साफ नहीं है कि महिला के साथ सहमति से संबंध बनाया जा रहा था या फिर उसके साथ जबरन ऐसा किया गया।

पोस्टमार्टम हाउस (Postmortem House) में दो सफाईकर्मियों की ड्यूटी प्रतिदिन रहती है। वहीं दोपहर में पोस्टमार्टम के लिए एक एक डॉक्टर और फार्मासिस्ट जाता है। यह वीडियो डॉक्टर और फार्मासिस्ट के पहुंचने से दो घंटे पहले की बताई जा रही है।

‘… इन्हें किससे खतरा है?’, शरद पवार को Z प्लस सुरक्षा पर नितेश राणे ने कसा तंज

पोस्टमार्टम हाउस (Postmortem House)  के प्रभारी डॉक्टर जैसलाल ने बताया कि वीडियो देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि यह सफाईकर्मी संविदा पर कार्यरत है। इसे नौकरी से निकाल दिया गया है। इस संबंध में दोपहर तक पत्र जारी कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम हाउस में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए पुलिस से सख्त ऐक्शन की मांग की। एक ट्वीट के जवाब में डीसीपी नोएडा की ओर से कहा गया, ‘उक्त प्रकरण के संबंध में घटना में शामिल एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना सेक्टर-126 पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।’

Tags: crime newsNoida newsup news
Previous Post

रामनगरी की और बढ़ेगी दिव्यता, रामलला के साथ होंगे माता सीता के दर्शन

Next Post

कोलकाता रेप-मर्डर केस: CJI बोले- ड्यूटी पर वापस लौटें डॉक्टर्स, 36 से 48 घंटें काम सही नहीं है

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस बनी संकटमोचक, 4 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
Next Post
Supreme Court

कोलकाता रेप-मर्डर केस: CJI बोले- ड्यूटी पर वापस लौटें डॉक्टर्स, 36 से 48 घंटें काम सही नहीं है

यह भी पढ़ें

Road Accident

दो मोटर साईकिलों की भिड़ंत में चाची-भतीजे की मौत, मासूम घायल

02/01/2022
जस्टिस एनवी रमना

जस्टिस एनवी रमना होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, सरकार को भेजी सिफारिश

24/03/2021
40 जायरीन घायल accident

डाले की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार

12/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version