नई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

पहले भारतीय गवर्नर जनरल के परपोते ने कांग्रेस को कहा अलविदा

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के काम करने के तरीके को लेकर पिछले दिनों कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। अब कांग्रेस के एक और नेता सीआर केसवन (CR Kesavan) ने पार्टी से किनारा करने का फैसला किया है। उन्होंने भी बाकी नेताओं जैसी ही बातें कही। केसवन ने कहा कि पार्टी जिस रास्ते पर अभी काम कर रही है उससे वह सहमत नहीं है।

मतभेदों का हवाला देते हुए केसवन ने कहा कि वह दो दशकों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हालिया हालात को देखते हुए “मैं यह नहीं कह सकता कि मैं पार्टी के मौजूदा तरीकों से सहमत हूं।”

सीआर केसवन भारत के पहले गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी (C Gopalachari) के परपोते हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखी चिट्ठी में कहा कि, ‘यही वजह है कि मैंने हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारी से इनकार कर दिया था। यही वजह थी कि मैंने भारत जोड़ो यात्रा में भी हिस्सा नहीं लिया।’

सर्जिकल स्ट्राइक का प्रूफ मांगना दुखद

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के प्रूफ की मांग वाले मामले पर टिप्पणी की। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि, ‘उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने सर्जिकल स्ट्राइक का प्रूफ मांगा, यह दुखद है। मुझे लगता है कि मेरे राजनीति करने का तरीका पार्टी के काम करने के तरीके से मेल नहीं खाता। यही वजह रही की मैं भारत जोड़ो यात्रा में नहीं गया।’

Related Articles

Back to top button