Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइममिर्जापुर
गंगा में स्नान करते समय शख्स डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर
उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को गंगा में नहाते समय एक व्यक्ति डूब गया,जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी मोहल्ला निवासी 57 वर्षीय रामलखन मोदनवाल आज गंगा स्नान के लिए नारघाट गया था। इस दौरान वह डूब गया।
घटना की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन खबर लिखे जाने तक रामलखन का पता नहीं चल सका।




