Main Sliderफैशन/शैलीमनोरंजन

कैरी मिनाती अपने धमाकेदार वीडियो और कूल लुक्स से करते हैं सोशल मीडिया पर राज

लाइफ़स्टाइल डेस्क। बिग बॉस 14 को धमाकेदार बनाने में मेकर्स कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि कई यूट्यूबर को शो में शामिल किया जा रहा है। इन्हीं यूट्यूबर में एक नाम है कैरी मिनाती।  अपने बेहतरीन वीडियो के साथ-साथ लुक्स के कारण लंबी फैंस की लिस्ट है। वहीं दूसरी ओर कैरी मिनाती से इस खबर को सिर्फ अफवाह बताया है।

कैरी मितानी ने एक ट्वीट करके कहा कि मैं बिग बॉस में नहीं जा रहा हूं और इससे संबंधित को भी खबर सच नहीं है।

कैरी मिनाती सफल और फेमस यूट्यूब स्टार में से एक हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत और हुनर से आज यूट्यूब के बादशाह बन बैठे हैं। कैरी का असल नाम अजय नागर है। कैरी मिनाती ने साल 2014 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया।

कैरी ने बिग बॉस के कटेंस्टेंट रह चुके ढिंचैक पूजा और दीपक कलाल के बारे में अपने एक शानदार वीडियो शेयर किया था। जो काफी वायरल हुआ था। इसके साथ ही उनकी फैन फालोइंग बढ़ती गई। इतना ही नहीं कैरी को टाइम पत्रिका द्वारा 2019 में ‘नेक्स्ट जनरेशन लीडर’ नामित किया गया था।

कैरी लाइव गेमिंग में अपने अटपटे अंदाज में बात करने के साथ-साथ लुक्स के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। अजय नागर से इंस्टाग्राम पर कई ऐसी तस्वीरें शेयर की है। जिसे देखकर आप उन्हें बेहतरीन फैशनीस्ता भी कह सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

Level Up.

A post shared by 𝑨𝒋𝒆𝒚 𝑵𝒂𝒈𝒂𝒓 (@carryminati) on

कैरी का एक स्टाइल स्टेटमेंट है। वह स्टाइलिश आउटफिट्स नहीं बल्कि नॉर्मल कपड़ों में भी अपने लुक से हर किसी को टक्कर देते हुए नजर आ जाते हैं। कैरी ने इस लुक को ही देख लीजिए नार्मल टी शर्ट और जीस के साथ उन्होंने ओवर साइज शर्ट कैरी की। इसके साथ ही उनके चश्मा इस लुक में काफी फब रहा है।

Related Articles

Back to top button