Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबस्ती

राहुल हत्याकांड का खुलासा, फरार दो हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

बस्ती के गौर थाना पुलिस ने तरेनि ग्राम में हुई राहुल यादव की हत्या का बुधवार को खुलासा किया। पुलिस ने दो हत्यारोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कार, धारदार हथियार बरामद हुआ।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के गौर थाना क्षेत्र के तरेनि ग्राम में बीते दिन कुशीनगर के ग्राम बगहीकुटी निवासी राहुल की लाश मिली थी।

युवती से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक साल से था फरार

मृतक की मां मीना देवी ने तहरीर देकर बताया था कि मेरा बेटा प्रॉपर्टी डीलर अमरनाथ यादव, महेश यादव के साथ काम कर रहा था। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलरों ने उसके बेटे की हत्या की है।

एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की और हत्यारोपित अमरनाथ यादव, महेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button