Business

Reliance Jio का मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली कंपनी रिलायंस जिओ (Reliance Jio) इंफोकॉम लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 4716 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 4174 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद बीएसई को बताया कि मार्च 2023 में समाप्त इस तिमाही में उसका कुल राजस्व 23394 करोड़ रुपये रहा जो मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के 20901 करोड़ रुपये की तुलना में 11.93 प्रतिशत अधिक है।

Related Articles

Back to top button