महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

डिप्टी CM शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन में आई पुलिस

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि गोरेगांव पुलिस को अज्ञात शख्स की ओर से डिप्टी सीएम शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। इसी तरह का धमकी भरा मेल मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी मिला है। पुलिस की शुरुआती जांच में इन ईमेल को हॉक्स कॉल पाया गया है।

पुलिस ने बताया कि गोरेगांव पुलिस को एक अज्ञात शख्स द्वारा ईमेल मिला है, जिसमें डिप्टी सीएम को जान से मारने की धमकी देते हुए, उनकी गाड़ी को बम से उड़ाने धमकी दी गई है।

एक बड़े घोटाले की पटकथा है यह बजट: शिवपाल यादव

पुलिस ने बताया कि ऐसे ही धमकी भरा एक मेल मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी मिला है। पुलिस ने इन धमकी भरे ईमेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस की प्राइमरी इंवेस्टिगेशन में इन ईमेल के हॉक्स कॉल होने की जानकारी सामने आई है।

Related Articles

Back to top button