Main Sliderक्राइमगुजरातराष्ट्रीय
गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन की पेंट्री कार में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

अहमदाबाद। महाराष्ट्र के नंदूरबार रेलवे स्टेशन पर गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन (Gandhidham-Puri Express) की पेंट्री कार में आग लगने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, सभी यात्री सुरक्षित हैं।
रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक, गांधीधाम से पुरी जा रही ट्रेन संख्या 12993 के पेंट्री कार में सुबह 10.35 बजे आग लगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच थे, जिसमें 13वां कोच पेंट्री कार था। महाराष्ट्र के नंदूरबार रेलवे स्टेशन (Nandurbar Station) के पास आग लगी थी।
रामपुर में ढोल नगाड़ों के साथ पुलिस बांट रही रेड कार्ड
दमकल की गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर पेंट्री कार को ट्रेन से अलग करके आग पर काबू पा लिया है। पश्चिम रेलवे की ओर से हादसे का वीडियो भी जारी किया गया है।




