Categorized

टीम हारी लेकिन रवींद्र जडेजा ने किया ऐसा कारनामा

नई दिल्ली| हैदराबाद ने युवा बल्लेबाजों प्रियम गर्ग (नाबाद 51) और अभिषेक शर्मा (31) की शानदार बल्लेबाजी तथा उनके बीच पांचवें विकेट के लिए 77 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रवींद्र जडेजा ने 50 रन और कप्तान धोनी ने नाबाद 47 रन बनाए लेकिन चेन्नई की टीम पांच विकेट पर 157 रन तक ही पहुंच सकी।

धोनी ने 36 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए लेकिन मैच को अंत में फिनिश नहीं कर पाए और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। धोनी की धीमी बल्लेबाजी टीम को आखिर में भारी पड़ गई। चेन्नई को बेशक इस मैच में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन स्टार ऑलराउंडर जडेजा ने इस मैच में कुछ ऐसा कर दिखाया जो वो टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक नहीं कर सके थे।

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने घर में किया नजरबंद

रवींद्र जडेजा ने हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 35 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 5 चौके जड़े। उन्होंने 17वें ओवर में भुवनेश्वर पर लगातार तीन चौके मारकर टीम की स्थिति कुछ सुधारी। हालांकि जब अंत में टीम को उनकी काफी जरूरत थी, तब वो धोनी का साथ छोड़कर पवेलियन लौट गए।

इस मुकाबले में जडेजा का विकेट 114 के स्कोर पर गिरा। इसके अलावा उन्होंने इस मैच में अपने आईपीएल करियर के 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं। अब जडेजा के नाम 174 आईपीएल मैचों में 2000 रन हो चुके हैं जिसमें उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है जो उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ बनाया।

Related Articles

Back to top button