Categorized

रिया चक्रवर्ती की जमानत पर फरहान अख्तर और अनुभव सिन्हा ने जाहिर की खुशी

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में जमानत मिल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से रिया को सशर्त जमानत मिलने पर फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा और एक्टर फरहान अख्तर ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है।

हाल ही में रिया की रिहाई को लेकर ट्वीट करने वाले फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने एक ट्वीट में लिखा-“आखिरकार, उन्हें बेल मिल गई। वहीं फरहान अख्तर ने लिखा- “क्या कोई एंकर बुरे बर्ताव के लिए रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से माफी मांगेंगे। ऐसा नहीं लगता लेकिन उन्हें अभी गोलपोस्ट शिफ्ट करते हुए देखें। वे इसके लिए कुख्यात हैं।”

‘हल्दी’ की रस्म में बेहद खूबसूरत लग रहीं श्वेता तिवारी

वहीं शिबानी दांडेकर ने भी रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर जाहिर की है। उन्होंने एक ट्वीट रिट्वीट किया, जिसमें लिखा है- रिया चक्रवर्ती को आखिरकार एक महीने बाद बेल मिल गई। वह हमारे कुछ प्रमुख टीवी न्यूज चैनलों की अगुवाई में बेहद गलत व्यवहार का विषय रही हैं।” इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट शेयर किया है। जिसमें लिखा है- “गुलाब लाल हैं और आसमान नीला, अगर आप अभी न्यूज चैनल देख रहे हैं तो मूर्ख हैं आप।#रियाचक्रवर्ती।”

Related Articles

Back to top button