• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कंधार पर हुआ तालिबान का कब्जा, अब काबुल की तरफ बढ़ाए कदम

Writer D by Writer D
13/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तालिबान ने अफगानिस्तान में एक और प्रांतीय राजधानी कंधार पर कब्जा कर लिया है। यह अफगानिस्तान की 34 में से बारहवीं प्रांतीय राजधानी है जिस पर तालिबान ने हमले के बाद कब्जा कर लिया है। कंधार देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी है। अधिकारियों ने बताया कि तालिबान गुरुवार रात कंधार पर कब्जा जमाने में कामयाब रहा जबकि सरकारी अधिकारियों का दल हवाई मार्ग से शहर से भागने में सफल रहा।

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के मुताबिक नाम न बताने की शर्त पर अफगान अधिकारियों ने इस घटनाक्रम की जानकारी दी। तालिबान ने गुरुवार को अफगानिस्तान के तीसरे सबसे बड़े शहर और काबुल के पास रणनीतिक प्रांतीय राजधानी कंधार पर कब्जा कर लिया। कंधार में कुछ ही सप्ताह पहले अमेरिकी सैन्य मिशन समाप्त हुआ था, जिसके बाद तालिबान ने यहां कब्जा जमा लिया।

हेरात पर काबिज होने के बाद कंधार को जीतना तालिबान के लिए अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी है। तालिबान ने कंधार से पहले अफगानिस्तान की 34 प्रांतीय राजधानियों में से 11 पर एक सप्ताह में ही कब्जा पा लिया।

तालिबान लड़ाकों ने ऐतिहासिक शहर में महान मस्जिद पर कब्जा कर लिया, जो 500 ईसा पूर्व की है। कभी सिकंदर ने इस मस्जिद को लूट लिया था। तालिबान लड़ाकों ने कंधार की सरकारी इमारतों पर भी कब्जा जमा लिया है।

चश्मदीदों ने बताया कि एक सरकारी इमारत में छिटपुट गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, जबकि बाकी शहर विद्रोहियों के नियंत्रण में चला गया है।

इस बीच, गजनी पर कब्जा किए जाने से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल का संपर्क देश के दक्षिणी प्रांतों से कट गया है। क्योंकि काबुल को दक्षिणी प्रांतों से जोड़ने वाले एक अहम राजमार्ग पर तालिबान का कब्जा हो गया है। एक समय इसी राजमार्ग के जरिये अमेरिकी और नाटो सैनिक तालिबान को पीछे धकेलने में कामयाब रहे थे।

हालांकि काबुल अभी सीधे तौर पर खतरे में नहीं है, लेकिन कहीं और नुकसान और लड़ाई होती है तो तालिबान की पकड़ और मजबूत हो जाएगी। अनुमान है कि अब देश के दो-तिहाई हिस्से पर आतंकी गुट का कब्जा है और वो कई अन्य प्रांतीय राजधानियों में सरकारी बलों पर दबाव बना रहे हैं।

अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति तेजी से बिगड़ने के बाद अमेरिका ने काबुल में अपने दूतावास से कुछ कर्मियों को निकालने में मदद करने के लिए 3,000 सैनिकों को भेजा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि सेना की एक और नौसेना की दो बटालियन अगले दो दिनों के भीतर काबुल हवाई अड्डे पर पहुंच जाएगी, जो दूतावास से कर्मचारियों और अधिकारियों की निकासी में मदद करेगी।

इसी तरह ब्रिटेन ने कहा कि अफगानिस्तान छोड़ने वाले ब्रिटिश नागरिकों की मदद के लिए अल्पकालिक आधार पर लगभग 600 सैनिकों को तैनात किया जाएगा। कनाडा भी काबुल दूतावास से अपने कर्मचारियों को निकालने के लिए स्पेशल फोर्सेज को तैनात करेगा। एसोसिएटेड प्रेस ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। हालांकि यह नहीं बताया कि कनाडा सुरक्षा बल के कितने जवानों को अफगानिस्तान भेजने की तैयारी में है।

नवीनतम अमेरिकी सैन्य खुफिया आकलन के मुताबिक काबुल 30 दिनों के भीतर तालिबान दबाव में आ सकता है और अगर मौजूदा रुझान जारी रहता है, तो आतंकी गुट कुछ महीनों के भीतर देश पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर सकता है। यदि तालिबान अपनी गति बनाए रखता है तो अफगान सरकार को आने वाले दिनों में राजधानी और कुछ अन्य शहरों की रक्षा के लिए पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

Tags: # world newsafganistan newsinternational NewsTaliban captured kandhartaliban newstaliban updates
Previous Post

नाग को मिले इस श्राप के कारण हुई नाग पंचमी पर्व मनाने की शुरुआत, जानिए पूजा-विधि

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमत 27वें दिन भी स्थिर, कच्चा तेल फिर नरम

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Next Post
petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमत 27वें दिन भी स्थिर, कच्चा तेल फिर नरम

यह भी पढ़ें

Saraswati Puja

बसंत पंचमी पर इस दिशा में स्थापित करें मां सरस्वती की प्रतिमा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

31/01/2025
Naxalite encounter

नक्सली मुठभेड़ में 22 जवान शहीद, रॉकेट लॉन्चर व LMG से हुआ था हमला

04/04/2021
भारत में अभी मॉडर्ना की वैक्सीन का करना होगा इंतजार

भारत में अभी मॉडर्ना की वैक्सीन का करना होगा इंतजार, जानें क्या है वजह…

25/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version