• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालिबान ने किया सलमा डैम पर कब्जे का दावा, पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

Writer D by Writer D
13/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
Salma Dam

taliban possession on Salma Dam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान के ज्यादातर हिस्से तालिबान के कब्जे में हैं और अब राजधानी काबुल से सिर्फ कुछ ही किलोमीटर दूर हैं। इस बीच, तालिबान ने जो नया दावा किया है, वह दुनियाभर को और चिंता में डालने वाला है। तालिबान ने बताया है कि उसने सलमा डैम पर भी कब्जा जमा लिया है।

अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में आने वाले सलमा डैम को भारत-अफगान फ्रेंडशिप डैम के रूप में भी पहचाना जाता है। तालिबान के प्रवक्ता ने इस डैम पर कब्जा करने की पुष्टि की है। डैम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब तालिबान ने सलमा डैम को निशाने पर लिया हो। इससे पहले चार अगस्त को तालिबान ने डैम पर हमला किया था। हालांकि, उस दौरान अफगानिस्तान सरकार के ताकतवर होने की वजह से हमले की कोशिश नाकाम कर दी गई थी। इससे तालिबान को करारा झटका लगा था, लेकिन अब तालिबान ने सलमा डैम को अपने कब्जे में ले लिया है।

तालिबान पर भड़का जर्मनी, कहा- नहीं मिलेगी एक फूटी कौड़ी

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमन ने बताया था कि तालिबान के आतंकियों ने सलमा डैम पर हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने ट्वीट किया था, ”तालिबान का सलमा डैम पर किया गया हमला विफल रहा है। बीती रात तालिबान ने हेरात प्रांत में हमला करके सलमा डैम को धवस्त करने की कोशिश की, लेकिन काउंटर अटैक में बड़ी संख्या में तालिबानियों को नुकसान पहुंचा है।”

साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ मिलकर सलमा डैम का उद्घाटन किया था। इस डैम को अफगानिस्तान-भारत फ्रेंडशिप डैम भी कहा जाता है। इसे WAPCOS ने बनाया था। हेरात प्रांत में हरी रुद नदी पर बने सलमा डैम के जरिए से बड़े स्तर पर बिजली का प्रोडक्शन किया जाता है। साथ ही 75 हजार हेक्टेयर की भूमि में पानी पहुंचाने के लिए भी काम आता है।

अफगानिस्तान के 12 प्रान्तों पर कब्जे करने के बाद काबुल के करीब पहुंचा तालिबान

अफगानिस्तान में तालिबान अपने पैर पसारता जा रहा है। 34 प्रांतीय राजधानियों में से आधे पर तालिबान ने कब्जा जमा लिया है। उसके लड़ाकों के पास दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शहर- हेरात और कंधार भी जा चुके हैं। अफगानिस्तान के दो-तिहाई हिस्सों पर तालिबान का कब्जा हो चुका है। अब अगला निशाना राजधानी काबुल है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि कुछ समय बाद उसे भी कब्जे में लिया जा सकता है। दक्षिणी अफगानिस्तान में तालिबान ने हेलमंड के अलावा, जाबुल और उरुजगन प्रांतों की राजधानियों में भी कब्जा जमा लिया। हेलमंद में प्रांतीय परिषद के प्रमुख अताउल्लाह अफगान ने कहा कि तालिबान ने हफ्तों की भारी लड़ाई के बाद लश्कर गाह पर कब्जा कर लिया और सरकारी इमारतों पर अपना सफेद झंडा फहराया।

Tags: afganistan newsafganistan updatesSalma Damtaliban newstaliban updates
Previous Post

एक लाख का कुख्यात इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पिस्तौल बरामद

Next Post

बंदर के बीमार बच्चे को लेकर शख्स पहुंचा इंसानों के अस्पताल, डॉक्टर ने किया ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
monkey

बंदर के बीमार बच्चे को लेकर शख्स पहुंचा इंसानों के अस्पताल, डॉक्टर ने किया ये काम

यह भी पढ़ें

Atiq Ahmed

‘मैंने जेल में रची उमेश पाल की हत्या की साजिश’- अतीक का कबूलनामा

14/04/2023
CA Foundation and Inter results declared

सीए फाउंडेशन और इंटर का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

30/10/2024
President rule

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू, रविवार को सीएम बीरेन सिंह ने दिया था इस्तीफा

13/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version