• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऑफिस में दाखिल हुआ तालिबान

Writer D by Writer D
20/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
afganistan cricket board

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऑफिस में घुसा तालिबान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेने के बाद तालिबान की नजर अब वहां के क्रिकेट बोर्ड पर है। ये खूंखार आतंकी संगठन काबुल स्थित अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के ऑफिस में दाखिल हो चुका है, जिसकी तस्वीर सामने आई है।

तालिबान के इन आतंकियों के साथ पूर्व क्रिकेटर अब्दुल्लाह मजारी भी हैं। बता दें कि अब्दुल्लाह मजारी बाएं हाथ के स्पिनर हैं।  उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 2 वनडे मैच भी खेले हैं। इसके अलावा वह 21 फर्स्ट क्लास मैच, 16 लिस्ट ए और 13 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। अब्दुल्लाह मजारी  शपागीजा टी20 लीग की टीम काबुल ईगल्स से भी खेल चुके हैं।

इससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दुनिया को इस बात का भरोसा दिलाया था कि तालिबानी खौफ के बीच भी खेल को नुकसान नहीं पहुंचेगा। एसीबी के सीईओ हामिद शेनवारी ने यह दावा किया था कि क्रिकेट को इससे कोई नुकसान नहीं होगा। क्योंकि तालिबान इस खेल को ‘पसंद’ करता है और इसका समर्थन करता है।

शेनवारी ने कहा, ‘तालिबान क्रिकेट को प्यार करता है। शुरुआत से ही उन्होंने हमारा समर्थन किया है. वे हमारी गतिविधियों में हस्तक्षेप नहीं करते।’ अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देखना होगा कि एसीबी महिला क्रिकेट के कार्यक्रमों का कैसे संचालन करता है। वर्तमान में 25 महिला क्रिकेटरों का एसीबी के साथ करार है।

तालिबान ने कहा है कि वे इस्लामी कानून के तहत महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करेंगे, लेकिन उन्होंने इस बात का कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है कि वे महिलाओं के खेल के साथ कैसा व्यवहार करेंगे।

वहीं, अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर्स राशिद खान और मोहम्मद नबी की बात करें तो वे वर्तमान में इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के बाकी बचे मैचों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भी खेलेंगे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) भी अफगानिस्तान के हालात पर नजर रखे हुए है और उन्हें उम्मीद है कि देश के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगे।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘अभी प्रतिक्रिया देना जल्दबाजी होगी, लेकिन हम नजर रखते हुए हैं. हमारे लिए कुछ भी नहीं बदला है और हम उम्मीद करते हैं कि राशिद और अफगानिस्तान के अन्य खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा होंगे।’

अफगानिस्तान को एक सितंबर से पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में तीन मैचों की एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलनी है। शेनवारी ने कहा कि सभी निर्धारित द्विपक्षीय सीरीज होंगी और आईपीएल में खेलने वाले तीनों खिलाड़ियों राशिद, नबी और मुजीब को बोर्ड से एनओसी मिल गई है।

Tags: # world newsafganistanafganistan cricket boardinternational NewsTaliban
Previous Post

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है सहजन के पत्ते, पढ़े पूरी खबर

Next Post

गर्मियों में पिएं रसीले आमों का शेक, जानिए बनाने की विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Next Post
Drink juicy mangoes in summer, know the recipe

गर्मियों में पिएं रसीले आमों का शेक, जानिए बनाने की विधि

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल संविधान का कर रहे हैं उल्लंघन, पद से हटाया जाए: ममता बनर्जी

26/11/2020
Til Suji Burfi

मकर संक्रांति पर बनाए तिल सूजी की बर्फी, बढाएगी आपके स्वाद का जायका

10/01/2026
Imran Khan's three sisters were dragged on the road.

इमरान खान की बहनों संग पुलिस की बदसलूकी! सड़क पर घसीटने के आरोप

19/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version