• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तमिलनाडु के तीर्थयात्रियों को भाने लगी है काशी की बदलती तस्वीर

Writer D by Writer D
18/11/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Yogi

kashi tamil sangamam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। हमारे प्रदेश को भी योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जैसा मुख्यमंत्री चाहिए जो धार्मिक विकास के साथ प्रदेश का चौतरफा विकास कर सके। ये कथन तमिलनाडु से काशी आए अधिकांश श्रद्धालुओं के हैं। वाराणसी में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) एक माह तक चलने वाले काशी तमिल संगमम् (Kashi Tamil Sangamam) का उद्घाटन करने वाले हैं, उससे पहले ही यहां तमिल श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला तेज हो गया है। कई बार बनारस आ चुके तीर्थयात्री इस बात को भी स्पष्ट रूप से स्वीकार कर रहे हैं कि पहले की काशी और आज की नई काशी में काफी बदलाव आ चुका है।

विश्वनाथ जी से की प्रार्थना, तमिलनाडु को भी मिले योगी जैसा सीएम

सदियों से काशी में बड़ी संख्या में तमिलनाडु के श्रद्धालु आते रहे हैं। मगर अब उन्हें काशी की बदलती तस्वीर भाने लगी है। वे अब योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) जैसा मुख्यमंत्री अपने प्रदेश में भी चाहने लगे हैं। काशी तमिल संगमम् में शामिल होने तमिलनाडु से आई अन्नपूर्णीनी ने बताया कि शिव जी की नगरी काशी की आध्यात्मिकता और धार्मिकता के चलते हम लोग हजारों किलोमीटर दूर से काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा काशी साफ़ सुथरी हो गई है। आप (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी को बहुत अच्छा बना दिया है। अन्नपूर्णीनी ने कहा हम लोग काशी विश्वनाथ से प्रार्थना किए हैं कि जैसा मुख्यमंत्री आप लोगों को मिला है वैसा ही तमिलनाडु को मिलना चाहिए।

धर्म के संरक्षण के साथ ही विकास में तेजी करती है प्रभावित

काशी में रहने वाले तमिलनाडु के चंद्रशेखर द्रविण ने बताया कि जब से मोदी वाराणसी के सांसद और योगी उत्तर प्रदेश के सीएम हुए हैं, नई काशी की ख्याति पूरे विश्व में फ़ैलने लगी है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और योगी जी के नेतृत्व में काशी का चौतरफा विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके यहां तमिलनाडु से बनारस आने वाले श्रद्धालु काशी को काफी सराहते हैं। कहते है कि योगी जैसा मुख्यमंत्री मिलना उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है, जो धर्म के संरक्षण के साथ ही विकास के काम भी बेहतरीन ढंग से अंजाम दे रहे हैं। सिर्फ काशी ही नहीं पूरे प्रदेश की छवि उन्होंने बदल के रख दी है।

पहले दक्षिण भारत में यूपी गुंडों-बदमाशों के लिए बदनाम था, मगर आज यूपी के विकास की चर्चा हो रही है, राम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, कुंभ मेला, दीपोत्सव और देव दीपावली की चर्चा होती है। दक्षिण के प्रदेशों में भी ऐसा विकास हो इसके लिए आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के लोग चाहते हैं की यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री उनके प्रदेश में भी हो।

काशी तमिल संगमम् से हमारे आपसी संबंधों में नयी ताजगी आएगी

पांच पीढ़ी से काशी में रह रहे और श्री काशी विश्वनाथ न्यास के सदस्य के वेंकट रमन घनपाठी ने बताया कि तमिलनाडु से आने वाले लगभग सभी श्रद्धालु उनके मंदिर में आते हैं और काशी समेत उत्तर प्रदेश के विकास से काफी प्रभावित होते हैं। तमिलनाडु से आने वाले लोग कहते है उनको भी योगी जी जैसा मुख्यमंत्री चाहिए।

तमिलनाडु के ही कृष्ण कुमार ने बताया व 10 साल बाद काशी आ रहे हैं। मोदी-योगी का विकास देखकर ख़ुशी हुई है। गंगा पहले से काफी साफ़ सुथरी हुई हैं। घाट भी खूबसूरत हो गये हैं। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम् से हमारे आपसी संबंधों में नयी ताजगी आएगी, जिससे और ज्यादा पर्यटक काशी आएंगे।

काशी आज देशभर में विकास के मॉडल के रूप में पहचानी जा रही

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एम्पीथियेटर में एक महीने तक चलने वाले ‘काशी तमिल संगमम्’ में तमिलनाडु से करीब 2500 लोग शामिल होंगे। बता दें कि धर्म और अध्यात्म की राजधानी काशी आज देशभर में विकास के मॉडल के रूप में पहचानी जा रही है। यहां गंगा घाट, विश्वनाथ धाम से लेकर सड़क तक हर जगह विकास साफ दिख रहा है।

तमिलनाडु के यात्री बनारस में आयोजित काशी तमिल संगमम् की सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि मोदी-योगी देशभर की जनता के दिलों में उतर रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम से ना सिर्फ दक्षिण व उत्तर भारत के निगेटिव नैरेटिव को समाप्त करने में मदद मिलेगी बल्कि आत्मीय रिश्ते भी मजबूत होंगे।

Tags: cm yogiKashi Tamil SangamamKashi vishwanathup newsvaranasi news
Previous Post

रामपुर उपचुनाव: लोकसभा में हराया था, अब विधानसभा की बारी

Next Post

निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरने से चार मजदूर दबे, एक की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Lekhpal
उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

30/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

30/06/2026
Kamal Akhtar
उत्तर प्रदेश

रुचि वीरा विवाद के बीच सपा को बड़ा झटका, कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

30/06/2026
Next Post
Falling of Lenter

निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरने से चार मजदूर दबे, एक की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Karva Chauth

करवा चौथ पर इस बार इन आउटफिट्स को भी कर सकते हैं ट्राई

13/10/2022
Guerrilla 450 Vs Harley-Davidson X440 T: पावर, लुक और माइलेज में कौन सी रोडस्टर बाइक आगे? देखें कम्पैरिजन

Guerrilla 450 या Harley-Davidson X440 T कौन सी बाइक है बेस्ट? देखें कम्पैरिजन

26/12/2025
corona in world

विश्व में कोरोना से 6.80 लाख कालकवलित, संक्रमितों की संख्या 1.70 करोड़ के पार

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version