• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के 50 प्रतिशत घरों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल

Writer D by Writer D
01/07/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Tap Connections

Tap Connections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। यूपी में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) की हर घर जल योजना ने शनिवार को ग्रामीण परिवारों तक नल से स्वच्छ जल (Tap Water) पहुंचाने का 50 प्रतिशत आंकड़ा पार कर गया। बुंदेलखंड का महोबा जिला 91.88 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचा कर प्रदेश में नंबर वन पोजीशन पर बना है तो पूर्वांचल के 27 जिलों में 80 लाख 26 हजार 883 ग्रामीण परिवारों तक योजना ने पहुँच बनाई है। इससे पूर्वांचल के कुल 04 करोड़ 81 लाख से अधिक ग्रामीणों को इसका लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री के विजन पर मिशन की तरह कार्य कर रही योगी सरकार ने योजना के आधे सफर को पूरा करते हुए प्रदेश के 01 करोड़ 33 लाख 25 हजार 752 ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचाने की उपलब्धि हासिल की है। अब तक करीब 07 करोड़ 99 लाख 54 हजार 512 ग्रामीणों को योजना के लाभ से जोड़ दिया है।

बता दें कि हर घर जल योजना से वर्ष 2024 तक 02 करोड़ 66 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल (Tap Water) से स्वच्छ जल प्रदान किया जाना है। तेजी से लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ रही योगी सरकार की इस बड़ी उपलब्धि पर भारत सरकार के अधिकारियों ने बधाई दी है।

महोबा में 91.88 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचा

इस उपलब्धि में बुंदेलखंड और विन्ध्य के 09 जिलों के दूरस्थ इलाके भी शामिल हैं। बुंदेलखंड के सात जिलों में हर घर जल योजना से करीब 11 लाख 78 हजार 927 ग्रामीण परिवारों तक नल से स्वच्छ पेयजल की धार पहुंच रही है। नल कनेक्शन देने के मामले में बुंदेलखंड का महोबा जिला नम्बर एक पर है। यहाँ 91.88 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचा दिया गया है।

विन्ध्य में भी योजना से 04 लाख 74 हजार 244 ग्रामीण परिवारों को योजना का लाभ मिल गया है। पूर्वांचल के 27 जिलों में 80 लाख 26 हजार 883 ग्रामीण परिवारों के कुल 04 करोड़ 81 लाख से अधिक ग्रामीणों तक हर घर नल से जल पहुंच रहा है।

जबकि पश्चिमी यूपी के 26 जिलों में योजना से 63 लाख 28 हजार 887 ग्रामीण परिवारों को जीवन मिशन की हर घर जल योजना से स्वच्छ जल की सौगात मिल चुकी है।

Tags: Jal Jeevan MissionTap Waterup newsYogi News
Previous Post

काशी के महाश्मशान को वृहद रूप से विकसित करेगी योगी सरकार

Next Post

दुनियाभर में डाउन हुआ Twitter, हजारों यूजर्स परेशान

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Twitter's blue bird got a new owner

दुनियाभर में डाउन हुआ Twitter, हजारों यूजर्स परेशान

यह भी पढ़ें

रामगोपाल यादव Ram Gopal Yadav

पांच माह में कोरोना से ज्यादा लोगों ने की आत्महत्या : रामगोपाल यादव

15/09/2020
युवाओं के ‘दिलों की धड़कन’ बनी ये बाइक, मार्केट में बनाया रिकॉर्ड, Bajaj Pulsar से टक्कर

युवाओं के फेवरेट बनी ये बाइक, Bajaj Pulsar से टक्कर

16/12/2025
tourism carnival

उप्र में स्प्रिचुअल, हेरिटेज, ईको सहित पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की असीम सम्भावनाएं : योगी

28/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version