• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टाटा हैरियर और सफारी जल्द आएंगी पेट्रोल वेरिएंट के साथ, इतने लाख से शुरू होगी कीमत

Desk by Desk
15/12/2025
in Tech/Gadgets
0
टाटा हैरियर और सफारी जल्द आएंगी पेट्रोल इंजन के साथ, इतने लाख से शुरू होगी कीमत
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Tata मोटर्स पैसेंजर व्हीकल ने आने वाले समय में कई नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बताई है. इनमें सबसे ज्यादा इंतजार टाटा हैरियर और सफारी SUV के पेट्रोल वेरिएंट का है. अब तक ये दोनों गाड़ियां भारत में सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही उपलब्ध हैं, जिनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.

मिलेगा 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन

Tata सफारी और हैरियर में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जिसे कंपनी ने हाइपेरियन नाम दिया है. इस इंजन को पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में दिखाया गया था. माना जा रहा है कि इस पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल-क्लच या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा. यह इंजन करीब 170 हॉर्सपावर की ताकत और 280 Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है. इस पावरट्रेन से जुड़ी ज्यादा जानकारी 25 नवंबर को टाटा सिएरा के साथ इसके आधिकारिक लॉन्च के वक्त सामने आएगी.

टर्बो पेट्रोल इंजन आने से हैरियर और सफारी की बाजार में पकड़ और मजबूत हो सकती है, क्योंकि इस सेगमेंट की ज्यादातर SUV पहले से ही पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में मिलती हैं. इसके अलावा, पेट्रोल इंजन की वजह से इन दोनों गाड़ियों की कीमतों में भी कुछ कमी आने की उम्मीद है.

अभी दोनों एसयूवी में है ये इंजन

Tata हैरियर और सफारी में 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया जाता है, जो 167 हॉर्सपावर और 350 Nm का पीक टॉर्क देता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. कीमत की बात करें तो सफारी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.66 लाख रुपये है, जबकि हैरियर 14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

भारतीय बाजार में हैरियर का मुकाबला जीप कंपास और एमजी हेक्टर जैसी SUV से है, वहीं तीन रो वाली टाटा सफारी की टक्कर महिंद्रा XUV700, हुंडई अल्काजार और जीप मेरिडियन से होती है.

Tags: Tata Harriertata safari
Previous Post

रामलला पार्क में जन्म से ताड़का वध तक दिखेगा श्रीराम का जीवन चरित्र

Next Post

EV की रफ्तार थमी, चार्जिंग की दिक्कतें बढ़ीं, इलेक्ट्रिक वाहनों को अब नई दिशा की जरूरत

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
FAME स्कीम की रफ्तार थमी, चार्जिंग की दिक्कतें बढ़ीं, EV को अब नई दिशा की जरूरत

EV की रफ्तार थमी, चार्जिंग की दिक्कतें बढ़ीं, इलेक्ट्रिक वाहनों को अब नई दिशा की जरूरत

यह भी पढ़ें

यूपी, उत्तराखंड, बिहार समेत देश कई राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश अनुमान

18/07/2020
IPL 2021

आगामी 18 फरवरी को आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की होगी नीलामी

27/01/2021
Eye Makeup

इसको बनाएं अपने आई मेकअप का हिस्सा, मिलेगा यूनिक लुक

15/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version