• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षक और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
10/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बिजनौर
0
shot

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर में शहर कोतवाली क्षेत्र के धौकलपुर गांव में रविवार को खेत से भूसा ला रहे चाचा और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक डाॅ. धर्मवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है।

धौकलपुर गांव में रविवार को प्राथमिक स्कूल में शिक्षक धीर सिंह उर्फ जौली अपने पिता महाराज और भतीजे अंकुर के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा लेकर अपने घर लौट रहे थे। गांव से बाहर कार सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को रोक लिया और धीर सिंह व अंकुर पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने अंकुर की ट्रैक्टर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी। भागने की कोशिश कर रहे धीर सिंह को बदमाशों ने खेत में घेरकर मार डाला। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक

सूचना पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. धर्मवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

अमन की हत्या का बदला लेने को हुई दोहरी हत्या

पुलिस का कहना है कि 15 अगस्त 2015 में गांव निवासी अमन सिंह की स्कूल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में धीर सिंह, अंकुर और उसके पिता जगवीर को नामजद किया गया था। धीर सिंह और अंकुर जमानत पर जेल से बाहर आए तथा जगवीर अभी जेल में है। अमन सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

Tags: crime newsDouble murderup news
Previous Post

बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की पिता की हत्या, गिरफ्तार

Next Post

कोरोना काल में कफन तक की चोरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
कफन चोरी

कोरोना काल में कफन तक की चोरी

यह भी पढ़ें

subhramanyam swami

सुब्रमण्यम स्वामी ने बीजेपी के आईटी सेल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा -मुझ पर लगातार हो रहे हमले

08/09/2020
Salma Dam

तालिबान ने किया सलमा डैम पर कब्जे का दावा, पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

13/08/2021
Chandra Grahan

चंद्रग्रहण पर करें इन चीजों का दान, जीवन से दूर हो जाएंगी परेशानियां

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version