• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को किया चारों खाने चित, कुलदीप-सूर्या के दम पर सुपर-4 में एंट्री

Writer D by Writer D
14/09/2025
in Main Slider, खेल
0
Team India defeated Pakistan by 7 wickets

Team India defeated Pakistan by 7 wickets

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत (Team India) ने पाकिस्तानी (Pakistan) क्रिकेट टीम को सरेआम रौंदा। टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी के बाद एशिया कप 2025 में भी भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया।

भारी बवाल और भारत में बॉयकॉट की मांग के बीच खेले गए इस मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया ने दमदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सुपर-4 स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सवा साल के अंदर लगातार तीसरी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

कुलदीप यादव (तीन विकेट), जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव (नाबाद 47 ) अभिषेक शर्मा (31), तिलक वर्मा (31 ) की बदौलत भारत ने रविवार को एशिया कप के छठे मुकाबले में 25 गेंदे शेष रहते पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया।

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने तूफानी अंदाज में 22 रन जोड़े। दूसरे सैम अयूब ने शुभमन गिल सात गेंदों में 10 रन को आउटकर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद चौथे ओवर में सैम अयूब ने अभिषेक शर्मा को आउटकर भारत के रनों की रफ्तार को कम करने का प्रयास किया। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 31 रनों की पारी खेली । इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा की जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए तेजी के साथ रन बटोरे। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट लिये 56 रन जोड़े। 13वें ओवर में सैम अयूब ने तिलक वर्मा (31) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। भारत ने 15.5 ओवरों में तीन विकेट पर 131 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 47 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे ने नाबाद 10 रन बनाये। सूर्य कुमार यादव ने भारत के लिए विजयी छक्का लगाया। पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने तीन विकेट लिये।

इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र छह रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। सैम अयूब को पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने आउट किया। मोहम्मद हारिस (तीन) का जसप्रीत बुमराह ने शिकार किया। इसके बाद फखर जमान ने साहिबजादा फरहान के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 39रनों की साझेदारी हुई। आठवें ओवर में अक्षर पटेल ने फखर जमान (17) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। कप्तान आगा सलामान (तीन) को भी अक्षर पटेल ने आउट किया।

13वें ओवर में कुलदीप यादव ने हसन नवाज (पांच) और मोहम्मद नवाज (शून्य) को आउटकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। इस दौरान एक छोर थामे साहिबजादा फरहान रन बनाते रहे। 17वें ओवर में कुलदीप ने फरहान को हार्दिक के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। फरहान ने 44 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाते हुए 40 रन बनाये। वरूण चक्रवर्ती ने फहीम अशरफ (11) को आउट किया। सुफियान मकीम (10) को बुमराह ने बोल्ड आउट किया। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 127 रन का स्कोर खड़ा किया। शाहीन शाह अफरीदी 16 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में चार छक्के लगाये।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिये। अक्षर पटेल ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले। वरूण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Tags: asia cupINDvsPAK
Previous Post

योगी सरकार की अनूठी पहल : विद्यार्थी श्रमदान से सजाएंगे विद्यालय और छात्रावास

Next Post

क्या आप भी ऐसे बांधती हैं बाल, तो हो जाए सावधान…

Writer D

Writer D

Related Posts

Silver Ring
धर्म

कड़ी मेहनत के बाद भी भाग्य नहीं दे रहा साथ, तो धारण करें ये छल्ला

28/05/2026
Hair
फैशन/शैली

बेजान बालों में चमक वापस लाने के लिए लगाएं ये मास्क

28/05/2026
Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Asaram Bapu
Main Slider

आसाराम की उम्रकैद की सजा बरकरार, कोर्ट ने तुरंत सरेंडर का दिया आदेश

27/05/2026
Next Post

क्या आप भी ऐसे बांधती हैं बाल, तो हो जाए सावधान...

यह भी पढ़ें

CM Yogi

हमारे नौजवानों के भविष्य के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा उसको उसकी कीमत चुकानी पड़गी : योगी

15/03/2024
CM Dhami

सीएम धामी ने सुनी जन समस्याएं, शीघ्र समाधान के दिये निर्देश

26/08/2023

अब बगैर डॉक्टर की पर्ची के खुद कराएं कोरोना टेस्ट

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version