• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीरीज बचाने के लिए अपनी गलतियों से सबक लेकर उतरेगी टीम इंडिया

Desk by Desk
29/11/2020
in Categorized
0
India vs Australia

भारत ऑस्ट्रेलिया सिडनी वनडे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिडनी| पहले मैच में लय पाने के लिए जूझते रहे भारतीय गेंदबाजों को बिना समय गंवाए अपनी गलतियों में सुधार करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज बचाने के लिए रविवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारत को पहले मैच में 66 रन से पराजय का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से भारत की कमजोरियों का फायदा उठाया, वह कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के लिए चिंता का सबब है।

हार्दिक पांड्या ने 76 गेंद में 90 रन बनाए, लेकिन 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल की तरह सिर्फ एक शानदार पारी से मैच नहीं जीता जा सकता। पांड्या ने खुद स्वीकार किया है कि वह फिलहाल गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं और टी20 विश्व कप से पहले गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। इससे कोहली के पास ऐसे गेंदबाज रह गए हैं जो बल्लेबाजी नहीं कर सकते और शीर्षक्रम का कोई बल्लेबाज गेंदबाजी नहीं कर सकता।

राजस्थान में हिन्दी विषय के 65 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए दिये आदेश

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जबर्दस्त फॉर्म में हैं जिससे जसप्रीत बुमराह और बाकी गेंदबाज असरदार साबित नहीं हुए। भारतीय टीम के गेंदबाजी संयोजन में किसी बदलाव की संभावना भी नहीं है बशर्ते युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी दोनों अनफिट घोषित न हों। चहल और सैनी दोनों ने मिलकर 20 ओवरों में 172 रन दे डाले। चहल चोट के कारण अपना स्पैल पूरा करने के बाद मैदान छोड़कर चले गए। वहीं सैनी की कमर में खिंचाव आ गया है। उनके कवर के तौर पर टी नटराजन को टीम में रखा गया है। उनके बाहर होने पर शारदुल ठाकुर को सैनी की जगह और कुलदीप यादव को चहल की जगह उतारा जा सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में उभरते सितारे कैमरन ग्रीन को मौका मिल सकता है क्योंकि पहले मैच में मार्कस स्टोइनिस की बाजू में खिंचाव आ गया था। फिंच और स्मिथ दोनों ने संकेत दिया कि ग्रीन वनडे क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं। भारत के शीर्ष क्रम के कुछ बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए।

Tags: India Australia match previewIndia Australia Match RecordIndia Australia ODI recordIndia Australia ODI SeriesIndia Australia second ODIIndia Australia Sydney ODIindia vs australiaभारत ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडेभारत ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यूभारत ऑस्ट्रेलिया मैच रिकॉर्डभारत ऑस्ट्रेलिया वनडे रिकॉर्डभारत ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज शेड्यूलभारत ऑस्ट्रेलिया सिडनी वनडे
Previous Post

राजस्थान में हिन्दी विषय के 65 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए दिये आदेश

Next Post

आकाश चोपड़ा : कैसे मिलेगी दूसरे वनडे में टीम इंडिया को जीत

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
aakash chopra

आकाश चोपड़ा : कैसे मिलेगी दूसरे वनडे में टीम इंडिया को जीत

यह भी पढ़ें

vishv hindu mahasangh

विश्व हिन्दू महासंघ नेता की धमकी- गर्दन कटवा भी सकता हूं और काट भी सकता हूं

14/12/2020
Horseshoe

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
Siddharth Nath

मुगलकाल में लाल किले से लेकर ताजमहल और कुतुबमीनार भी अखिलेश ने बनवाया : सिद्धार्थनाथ

13/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version