• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोड शो के माध्यम से चंडीगढ़ में घरेलू निवेशकों को साधेगी ‘टीम योगी’

Writer D by Writer D
26/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP GIS

UP GIS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर घरेलू निवेशकों को साधने में जुटी टीम योगी (Team Yogi) शुक्रवार को चंडीगढ़ में रोड शो करेगी। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, होमगार्ड धर्मेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार का एक दल रोड शो के लिए चंडीगढ़ पहुंच गया है। होटल ताज में आयोजित होने वाले रोड शो में टीम योगी निवेशकों के समक्ष ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की तस्वीर रखेगी। साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश की नई औद्योगिक नीति के बारे में बताते हुए उद्यमियों को यूपी में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

रोड शो के लिए पहुंचे दल को योगी सरकार ने दो समूहों में बांटा है। पहले समूह में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, होमगार्ड, धर्मेंद्र प्रजापति, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) अरविंद कुमार, सिंचाई एवं जल संसाधन के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग और उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मयूर महेश्वरी हैं। वहीं दूसरे समूह में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, अपर मुख्य सचिव, खेल, नवनीत सहगल, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के सचिव अनिल सागर और नोएडा अथॉरिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ऋतु महेश्वरी हैं।

इन उद्यमियों के साथ बैठक करेगा पहला समूह

कार्यक्रम के दौरान दोनों समूह 34 उद्यमियों से बिजनेस टू गवर्नमेंट (बी टू जी) बैठकें करेंगे। पहला ग्रुप हीरो साइकिल के निदेशक अभिषेक मुंजाल, एशियन सीमेंट्स लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक हरीश अग्रवाल, बायोजेंटा लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दीप नारायण शर्मा, बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज लिमिटेड के निदेश प्रवीण कुमार गोयल, ट्राइडेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी निदेशक दीपक नन्दा, मोंटे कार्लो के मुख्य कार्यकारी निदेशक ऋषभ ओसवाल, वेरबियो एजी के निदेशक आशीष कुमार, लीफोर्ड फार्मास्यूटिकल के मुख्य कार्यकारी निदेशक अमित गुप्ता, कंगारू इंडस्ट्री लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक, टाइनर ऑर्थोडॉन्टिक्स के कार्यकारी निदेशक पीजे सिंह, अमर्टेक्स इंडस्ट्रीज के निदेशक अरुण ग्रोवर, ओमनीरिच फाइनेंशियल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष बंसल, एआर इंडस्ट्रीज, हिमाचल प्रदेश के महाप्रबंधक अनिल सिंह, आउटराइडर टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक लवीश गर्ग, राधा एग्रो इंडस्ट्रीज के प्रमोटर निशांत सामा, मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता और फेडरल एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेश मोहम्मद शाहिद हामिद के साथ बी टू जी बैठक करेगा।

इन उद्यमियों के साथ बैठक करेगा दूसरा समूह

टीम योगी (Team Yogi) का दूसरा समूह नेक्स्ट केयर इंक के प्रबंध भागीदार परमिंदर प्रीत सिंह, फार्माजेन बायोटेक के प्रबंध निदेश विजय गर्ग, स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विवेक वर्मा, टोप्पन स्पेशलिटी फिल्म्स प्रा. लिमिटेड के स्ट्रेटेजी हेड अविनाश, रजनीश कास्ट अलॉयस के भागीदार नीतिन जैन, श्री श्याम इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार, बिजनेस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रविजीत सिंह, पिंगाशो टेक्नोलॉजीज इंक के कॉर्पोरेट अफेयर्स के निदेश राकेश कुमार, एनआरआई पेपरवर्क सोल्यूशंस के भागीदार अरविंद सहदेव, पंजाब एन्जिल्स नेटवर्क के चेयरमैन साहिल मक्कड़, साही इलेक्ट्रिक के को फाउंडर असीम गुप्ता, निक बेकर्स के प्रमोटर निखिल मित्तल, पम्पकार्ट के फाउंडर केएस भाटिया, वेरिबो जर्मनी के आशीष कुमार, हिमालयन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल, फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स के मुख्य परिचालन अधिकारी पुष्कर नाथ श्रीवास्तव, रुचिरा पेपर्स लि. के प्रबंध निदेशक दीपन गर्ग के साथ बी टू जी बैठक करेंगे।

15 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर की बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 10-12 फरवरी को राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेटर्स समिट (GIS-23) का आयोजन किया जाएगा। निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार दुनिया के 16 देशों में रोड शो कर चुकी है। इससे 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के लेटर ऑफ इंटेंट प्राप्त हो चुके हैं। विदेशी रोड शो की सफलता के बाद सरकार द्वारा 5 जनवरी से देश के प्रमुख सात शहरों में भी रोड शो का आयोजन किया जा चुका है। इससे अब तक लगभग 15 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। 27 जनवरी को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाला रोड शो आठवां एवं अंतिम है, जहां से सरकार को भारी संख्या में निवेश प्रस्ताव प्राप्त होने की उम्मीद है।

Tags: chandigarh investorsgis 2023team yogiup gisup news
Previous Post

बांके बिहारी मंदिर में भक्तों ने भगवान संग खेली होली

Next Post

युवा पीढ़ी गौरवशाली इतिहास से होते हैं परिचित: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
Next Post
CM Dhami

युवा पीढ़ी गौरवशाली इतिहास से होते हैं परिचित: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

टीका किसी दल या किसी पार्टी का नहीं है, भाजपा के मंत्री का अखिलेश पर पलटवार

05/01/2021
pitru paksha

जानिए कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, पितरों को कैसे मिलता है श्राद्ध

13/09/2021
अवनीश अवस्थी Avnish Awasthi

टोल प्लाजा निर्माण के काम में तेजी लाई जाए : अवनीश अवस्थी

30/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version