• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद टिहरी बांध विस्थापित परिवार को मिला न्याय

Writer D by Writer D
17/02/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Tehri Dam displaced people got possession of their land after 15 years

Tehri Dam displaced people got possession of their land after 15 years

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून : जिला प्रशासन की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप ग्राम अटक फार्म, परगना पछवादून, तहसील विकासनगर में 15 वर्षों से आवंटित भूमि पर विधिवत कब्जा दिलाया गया। कब्जा प्राप्त होने के उपरांत लाभार्थी महिला ने अपने भाई के साथ जिलाधिकारी देहरादून का आभार व्यक्त किया।

प्रकरण अटकफार्म, सेलाकुई, विकासनगर स्थित टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (Tehri Dam Project) के अंतर्गत विस्थापित परिवारों को आवंटित आवासीय भूखण्डों से संबंधित है। शिकायतकर्ता सुमेरचंद एवं अन्य को आवंटित आवासीय भूखण्ड संख्या-29 पर अवैध कब्जे की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की गई। जमीन कब्जे के जंगलराज पर जिला प्रशासन का न्याय का प्रहार करते हुए टिहरी बांध परियोजना (Tehri Dam Project) अन्तर्गत विस्थापित परिवार को आवासीय भूख्ंड पर कब्जा दिला दिया है। जहां निम्न मध्यम वर्ग के पीड़ित विस्थापित पहाड़ी दम्पति की आवासीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिला प्रशासन ने विस्थािपत दम्पति को उनका हक दिलाते हुए वर्षों से अतिक्रमित भूमि पर कब्जा दिला दिया है। जिस पर दम्पति जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करने पंहुची।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त जांच टीम गठित की गई। जांच टीम में तहसील विकासनगर के सर्वे लेखपाल, सर्व कानूनगो, राजस्व उपनिरीक्षक (पुनर्वास), राजस्व निरीक्षक (पुनर्वास) तथा सहायक अभियंता (पुनर्वास) सम्मिलित रहे।

टीम द्वारा पुनर्वास स्थल अटकफार्म में स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भूखण्ड संख्या-15, 16, 17, 27, 28 एवं 29 का टिहरी बांध परियोजना द्वारा स्वीकृत नक्शों एवं राजस्व अभिलेखों से मिलान किया गया। मिलान उपरांत पाया गया कि उक्त आवंटित भूखण्ड खसरा संख्या 301, 302 एवं 303 के भाग हैं, जिन्हें टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास हेतु क्रय किया गया था।

संयुक्त जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि स्वर्गीय कुन्दन लाल जोशी के वारिसान द्वारा उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर गन्ने की खेती की जा रही थी। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अवैध कब्जा तत्काल हटवाने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन की निगरानी में खसरा संख्या 301, 302 एवं 303 से अवैध कब्जा हटवाकर आवंटित भूखण्ड संख्या-29 सहित संबंधित भूखण्डों पर विधिसम्मत रूप से शिकायतकर्ता सुमेरचन्द्र एवं अन्य लाभार्थियों को कब्जा दिलाया गया।
भूमि पर वैध अधिकार प्राप्त होने उपरांत लाभार्थी दंपति ने जिलाधिकारी से मुलाकता कर मा0 मुख्यमंत्री एंव जिला प्रशासन का

धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित समस्या का समाधान प्रशासन की सक्रिय पहल से संभव हो सका। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियों के अधिकारों की रक्षा हेतु प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है भूमि कब्जाने व भू-माफियाओं के विरूद्ध जिला प्रशासन के सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Tags: Dam
Previous Post

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदरुस्त हुआ प्रदेश

Next Post

Expired ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स को ऐसे करें रियूज

Writer D

Writer D

Related Posts

Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
Monsoon session disrupted by uproar
नई दिल्ली

हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक टली

21/07/2026
JP Nadda
नई दिल्ली

RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश

21/07/2026
Next Post
Makeup

Expired ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स को ऐसे करें रियूज

यह भी पढ़ें

Chaitra Navratri

नवरात्रि में न करें ये काम, मां दुर्गा हो जाएंगी नाराज

19/10/2023

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर क्या बोल गए कपिल सिब्बल

24/10/2020
Sankashti Chaturthi

कब है वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी, जानें इसका महत्व

16/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version