• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजस्वी का नितीश सरकार पर हमला, कहा- कोरोना जांच आंकड़ों में हो रही हेराफेरी

Desk by Desk
14/08/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
तेजस्वी प्रसाद यादव

तेजस्वी प्रसाद यादव

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कोरोना जांच के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के अलग-अगल दावों को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला और कहा कि राज्य में जांच के आंकड़ों के साथ हेराफेरी हो रही है।

मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता श्री यादव ने गुरुवार को ट्वीट किया, “बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मॉनसून सत्र के दौरान सदन में मुझे बताया कि कुल कोरोना जांच में से आरटीपीसीआर से 52.9 प्रतिशत, ट्रूनेट मशीन से 17.9 प्रतिशत और एंटीजन किट से 29 प्रतिशत जांच की जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ समीक्षा बैठक में बताया कि बिहार में आरटीपीसीआर से प्रतिदिन 10 प्रतिशत से भी कम जांच हो रही है। कौन सच्चा, कौन झूठा।”

.@yadavtejashwi ने CM और स्वास्थ्य मंत्री के #COVID19 आंकड़ों पर खड़े किए सवाल, पूछा- कौन सच्चा कौन झूठा?https://t.co/TlRzbvK12f

— Hindustan (@Live_Hindustan) August 13, 2020

श्री यादव ने कहा कि बिहार में जब प्रतिदिन 10 हजार सैंपल की जांच हो रही थी तो 3000-3500 संक्रमित मिल रहे थे और अब 75 हजार जांच हो रही तब भी लगभग 3500-4000 मरीज मिल रहे है। इसका सीधा मतलब है कि जांच के आंकड़ों की हेरा फेरी हो रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार जगहसाई से बचने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या बढ़ा रहे हैं।

बेंगलुरु हिंसा में बड़ा खुलासा : पुलिसवालों की हत्या करना चाहता था 300 दंगाइयों का गैंग

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार को छोड़ लगभग अधिकांश राज्यों ने आरटीपीसीआर जांच का दायरा बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में सभी टेस्ट आरटीपीसीआर के माध्यम से हुए हैं और रोजाना औसतन 67000 जांच की जा रही है । इसी तरह आंध्र प्रदेश में 27000, गुजरात में 20000 प्रतिदिन आरटीपीसीआर से जांच हो रही है ।

श्री यादव ने सवालिया लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बताएं इमरजेंसी रिस्पॉन्स एंड हेल्थ प्रिपेयर्डनेस पैकेज में मिले फंड की कितनी राशि खर्च हुई और दूसरी किस्त में बिहार जैसे महत्वपूर्ण राज्य को बाहर क्यों रखा गया है जबकि बिहार को इसकी सबसे ज्यादा जरुरत है। उन्होंने कहा कि क्या डबल इंजन सरकार का यही फायदा बिहार को मिला।

Tags: 24ghante online.comAttack on Nitish governmentfear of corona in Biharhavoc of Corona in Biharincreased cases of corona in Biharincreased corona investigation in BiharTejashwi Prasad Yadavterror of corona in Biharतेजस्वी प्रसाद यादवनितीश सरकार पर हमलाबिहार में कोरोना का आतंकबिहार में कोरोना का कहरबिहार में कोरोना का खौफबिहार में कोरोना के बढ़े केसबिहार में कोरोना जांच बढ़ी
Previous Post

जनता की श्रद्धा और आस्था के साथ ऐसा खिलवाड़ कभी नहीं हुआ : अखिलेश

Next Post

अजा एकादशी की इस मुहूर्त में करें पूजा, तो पूर्व जन्म के पापों से मिलेगी मुक्ति

Desk

Desk

Related Posts

Shukra Dev
Main Slider

शुक्र की चाल से बदलेगा भाग्य, कन्या में प्रवेश के बाद 7 राशियों को मिलेगा लाभ

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर

04/09/2026
Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
Next Post
aja ekadashi 2020

अजा एकादशी की इस मुहूर्त में करें पूजा, तो पूर्व जन्म के पापों से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें

winter

ठण्ड के मौसम में की जाने वाली ये गलतियां आपको पड़ सकती हैं भारी

30/01/2022
Bulk Drug Park

अब Covid मरीजों को नहीं दी जाएंगी आइवरमेक्टिन, डॉक्सीसाइक्लिन समेत ये दवाएं

07/06/2021
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, पार्टी को बताया धोखेबाज

04/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version